एक्सप्लोरर

Oh My God के सीक्वल में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी, परेश रावल को किया रिप्लेस

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'ओह माय गॉड' के सीक्वल में पंकज त्रिपाठी ने परेश रावल को रिप्लेस कर दिया है. जबकि अक्षय कुमार पहली फिल्म की तरह ही कृष्ण अवतार में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग सितंबर और अक्टूबर में होगी

साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म 'ओह माय गॉड' का सीक्वल बनने जा रहा है.  'ओह माय गॉड' में अक्षय कुमार और परेश रावल लीड रोल में थे. इसमें मिथुन चक्रवर्ती का भी अहम किरदार था. फिल्म के सुपरहिट होने की वजह से इसका सीक्वल लाया जा रहा है. पहले फिल्म की शूटिंग मई-जून 2021 में होने थी. लेकिन कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इसकी शूटिंग को आगे बढ़ा दिया गया है.

'ओह माय गॉड 2' की शूटिंग अब सितंबर 2021 में शुरू होगी.  फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करने से पहले मेकर्स के दीमाग में कई तरह के आइडिया आ रहे थे, जिसकी मैपिंग नहीं हो पा रही थी. पहली फिल्म की सक्सेस के बाद इसके सीक्वल को बनाना मेकर्स की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. अभी लॉकडाउन है और चीजें ठीक होने के बाद मेकर्स को इसे जल्द से जल्द बनाना चाहते हैं.

पुराने अवतार में दिखाई देंगे अक्षय कुमार

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली फिल्म की तरह ही इसके सीक्वेल में भी अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में होंगे मगर फिल्म में परेश रावल को पंकज त्रिपाठी से रीप्लेस  किया जा रहा है. फिल्म को उमेश शुक्ला ने डायरेक्ट किया था. फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा,"ओह माय गॉड 2 में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी होंगे. फिल्म में अक्षय अपने कृष्ण अवतार में ही दिखाई देंगे."

दो महीने में शूटिंग होगी पूरी

सूत्र ने आगे कहा,"फिल्म को लेकर पंकज त्रिपाठी से बात हो गई है और हर चीज तय हो चुकी है." फिल्म सितंबर में शूट होगी. इसका दो महीने का शेड्यूल है. सूत्र ने कहा,"फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू हो चुका है. आइसोलेशन में रहते हुए एक टीम शूटिंग की उचित लोकेशन ढूंढ रही है और शहर में फिल्म के सेट के डिजाइन पर बातचीत कर रही है. फिल्म की शूटिंग अक्टूबर महीने में पूरी हो जाएगी."

ये भी पढ़ें-

मेकअप करते वक्त Sunny Leone के साथ हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाए फैन्स

The Family Man 2 वेब सीरीज के फैन्स के लिए आई खुश खबरी, Manoj Bajpayee की सीरीज एक दिन पहले हुई रिलीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साउथ ओटीटी रिलीज, इस हफ्ते ये 4 फिल्में-सीरीज करेंगी धमाका, छा जाने को तैयार विजय सेतुपति
साउथ ओटीटी रिलीज, इस हफ्ते ये 4 फिल्में-सीरीज करेंगी धमाका
टाइगर श्रॉफ केस के बाद रणबीर-कार्तिक के फुटबॉल खेलने पर लगी रोक! हमले के बाद उठाया बड़ा कदम
टाइगर केस के बाद रणबीर-कार्तिक के फुटबॉल खेलने पर रोक! उठाया बड़ा कदम
‘अवतार’ फिल्म से जुड़े मीम्स पर गोविंदा का जवाब, बोले - मुझे तो कीचड़ में ही खिलना है
‘अवतार’ फिल्म से जुड़े मीम्स पर गोविंदा का जवाब, बोले - मुझे तो कीचड़ में ही खिलना है
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, सभी आरोपियों को 28 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, सभी आरोपियों को 28 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget