एक्सप्लोरर

Box Office: स्लो ओपनिंग के बाद दूसरे दिन 'अक्टूबर' ने कमाए 7.47 करोड़

शुक्रवार को रिलीज हुई वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' उनकी अब तक की सबसे कम ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई हैं. हालांकि दूसरे दिन फिल्म ने कुछ बेहतर प्रदर्शन किया.

नई दिल्ली: शुक्रवार को रिलीज हुई वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' उनकी अब तक की सबसे कम ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई हैं. हालांकि दूसरे दिन फिल्म ने कुछ बेहतर प्रदर्शन किया. दूसरे दिन इन फिल्म ने 7.47 करोड़ रुपए की कमाई की. इसके साथ ही इस फिल्म ने दो दिनों में 12.51 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. बता दें कि शनिवार को फिल्म ने शुक्रवार से 48.21 प्रतिशत ज्यादा कमाई की. जिससे उम्मीद की जा रही है कि रविवार को ये फिल्म और भी ज्यादा अच्छी कमाई करने वाली है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं.

दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी पर बनी वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' का फैंस को काफी समय से इस फिल्म का इंतजार था. ऐसे में रिलीज के बाद जहां फिल्म को अच्छी रेटिंग और रिव्यूज मिले वहीं इसके बावजूद ओपनिंग कलेक्शन कम ही रहा. कलेक्शन के मामले ये फिल्म वरुण धवन की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से भी पीछे ही रही.

फिल्म के पहले और दूसरे दिन के कलेक्शन को देखने के बाद ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि ये फिल्म वीकेंड यानि रविवार को बेहतर प्रदर्शन करेगी. 'अक्टूबर' को वर्ल्डवाइड 2308 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. इसे भारत में 1683 और ओवरसीज में 625 स्क्रीन्स मिले हैं. इस लिहाज से इस कमाई को कम माना जा रहा है. फिल्म में वरुण धवन के अपोजित बनिता संधू ने लीड रोल निभाया है.

October Review: बेहद सरल मगर दिल को छू लेने वाली है ये लव स्टोरी

फिल्म में दिखाया गया है कि शिउली यानि बनिता संधू और डैन यानि वरुण धवन होटल मैनेजमेंट के छात्र हैं और एक फाइव स्टार होटल में इंटर्नशिप कर रहे होते हैं. डैन अपने काम को लेकर बेफिक्र है मगर शिउली शांत स्वाभाव की है. वह ग्रुप फ्रेंड्स हैं और इनमें कोई खास बातचीत नहीं होती. एक एक्सीडेंट के बाद जब शिउली अस्पताल में बेसुध महीनों तक भर्ती रहती हैं और डैन एक पल को शिउली का साथ नहीं छोड़ता है तभी उसे एक अनकहे प्यार का एहसास होता है. अक्टूबर में शिउली का मतलब बहुत गहरा है और इससे समझने के लिए फिल्म देखना ज़रूरी है.

ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसे शूजित सरकार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी जूही चतुर्वेदी ने लिखी है. ये फिल्म 40 करोड़ रुपए के बजट में बनकर तैयार हुई है. 'जुड़वा 2' के बाद से ही फैंस को वरुण धवन की फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार था ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगी की वीकेंड पर फिल्म की कमाई का ग्राफ कितना ऊपर उठता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

280 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
280 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
'पिक्चर अभी बाकी है दोस्त...', नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट, शेयर की पहली पोस्ट
'पिक्चर अभी बाकी है दोस्त...', नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट, शेयर की पहली पोस्ट
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
बर्थडे स्पेशल: कन्नड़ फिल्म से शुरू हुआ था रकुल प्रीत सिंह का करियर, आज बॉलीवुड में हैं बड़ा नाम
बर्थडे स्पेशल: कन्नड़ फिल्म से शुरू हुआ था रकुल प्रीत सिंह का करियर, आज बॉलीवुड में हैं बड़ा नाम

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget