एक्सप्लोरर

'रामायण' के टीजर रिलीज पर इमोशनल हुए नितेश तिवारी, बोले- 'यहां तक पहुंचने में सात साल लगे हैं'

Ramayana Teaser Release: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' का पहला टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है. इस टीजर रिलीज के दौरान फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी काफी इमोशनल नजर आए.

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण' का पहला टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है. फिल्म के इस टीजर में रणबीर कपूर का पहला लुक भगवान राम के रूप में दिखाया गया हैय टीजर की भव्यता और रणबीर कपूर की सौम्यता देख हर कोई अब बस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहा है. तो वहीं फिल्म के टीजर रिलीज के मौके पर फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी काफी इमोशनल नजर आए.

इमोशनल हुए नितेश तिवारी
टीजर की स्क्रीनिंग के दौरान नितेश तिवारी समेत फिल्म से जुड़े तमाम लोग मौजूद रहे. इस दौरान नितेश तिवारी ने लोगों को संबोधित किया और इस फिल्म से जुड़ी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. नितेश तिवारी ने इस दौरान कहा, 'इस मूमेंट तक पहुंचने में मुझे सात साल लग चुके हैं. जो फिल्म मेकिंग होती है वो बहुत ही स्पेक्युलेटिव और लोनली प्रोसेस होती है. इन सात सालों के हर पल में मैंने इसी पल के बारे में सोचा है कि लोगों का क्या रिएक्शन होगा'.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Press Trust of India (PTI) (@ptinews_multimedia)

बहुत लोगों की मेहनत है
आगे नितेश तिवारी ने कहा, 'आज आप लोगों का रिएक्शन देखकर मुझे लग रहा है कि ये सात साल का समय वर्थ है. बहुत सारे लोगों की बहुत सारी मेहनत है यहां तक पहुंचने में. उम्मीद करते हैं कि उसी अमाउंट में आप सभी का प्यार हमें मिलेगा. धन्यवाद.' इस दौरान नितेश तिवारी काफी इमोशनल नजर आए. ये बातें कहते हुए उनका गला खुशी से भर आया.

बता दें कि नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म से रणबीर कपूर की भगवान राम के रूप में पहली झलक लोगों को बहुत पसंद आई है. तो वहीं अब साईं पल्लवी को सीता के रूप में देखना, सनी देओल को हनुमान के रूप में देखने के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा हुआ है. ये फिल्म इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी. तो वहीं इसका दूसरा पार्ट 2027 की दीवाली के मौके पर रिलीज होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget