एक्सप्लोरर

कंगना के बयान से सहमति जताते हुए निर्भया की मां ने कहा- मेरी बेटी की जान गई है, इंसाफ चाहती हूं

शुक्रवार को कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' बड़े परदे पर दस्तक देने वाली है. इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने दोषियों की फांसी को लेकर बयान दिया था.इस फिल्म में कंगना के साथ रिचा चड्ढा, नीना‌ गुप्ता, जस्सी गिल जैसे सितारे नज़र आएंगे.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में निर्भया रेप के आरोपियों को सरेआम फांसी पर लटकाने की वकालत की थी. अब कंगना के इस बयान पर निर्भया की मां आशा देवी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि वो कंगना रनौत के बयान से सहमत हैं. साथ ही उन्होंने कंगना का धन्यवाद भी किया.

कंगना का शुक्रिया अदा करते हुए आशा देवी ने कहा, "मैं कंगना रनौत के बयान से सहमत हूं. मैं उनका धन्यवाद करती हूं. मैं किसी की तरह महान नहीं बनना चाहती. मैं एक मां हूं और सात साल पहले मेरी बेटी की जान गई है और मैं इंसाफ चाहती हूं."

वकील इंदिरा जय सिंह को लेकर आशा देवी ने कहा, "वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने जिस तरह से मुझसे सवाल किया. ये मानव अधिकारों के नाम पर समाज को धोखा देना है. बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों का मजाक बनाना है. ये मानव अधिकारों के नाम पर बिजनेस चलाते हैं और सिर्फ और सिर्फ मुजरिमों को सपोर्ट करते हैं.

बता दें कि कंगना ने हाल ही में सभी दोषियों को सरेआम चौराहे पर सज़ा-ए-मौत देने की बात कही थी. साथ ही उन्होंने दोषियों की फांसी माफ कर देने की बात कहने वाली वकील इंदिरा जय सिंह पर भी हमला बोला था. कंगना ने कहा था कि ऐसी औरत को चारों दोषियों के साथ जेल में कुछ दिनों के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए और उनके साथ ऐसा किये जाने की जरूरत है.

कंगना‌ रनौत ने की निर्भया के दोषियों को सरेआम फांसी पर लटकाने की मांग, इस वकील पर भी निकाली भड़ास 

कंगना यहीं नहीं थमीं. उन्होंने इंदिरा जयसिंह पर अपनी भड़ास निकालते हुए आगे कहा, "जाने कैसी कैसी औरतें होती हैं, जिन्हें बहुत दया आती हैं (ऐसे बलात्कारियों पर). ऐसी ही औरतों‌ की कोख से निकलते हैं ऐसे वहशी-दरिंदे. ये भी इसी तरह की कोख से निकले हैं,‌ जिनकी सोच ऐसी होती है. जिनको हमदर्दी होती है, प्यार आता है इनपर... वहशियों पर... खूनियों पर."

आपको बता दें कि शुक्रवार को कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' बड़े परदे पर दस्तक देने वाली है. इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने दोषियों की फांसी को लेकर बयान दिया था. इस फिल्म में कंगना के साथ रिचा चड्ढा, नीना‌ गुप्ता, जस्सी गिल जैसे सितारे नज़र आएंगे. फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है.

बड़ी खबरें: CM योगी बोले- सिमी और PFI के लोग महिलाओं-बच्चों से जबरन करवा रहे प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' की नई झलक: योद्धा सीता के रूप में दिखीं साई पल्लवी, मेकर्स बोले- '10 हजार टेक्निशियन कर रहे फिल्म पर काम'
'रामायण' की नई झलक: योद्धा सीता के रूप में नजर आईं साई पल्लवी
अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत हो रही थी कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई
अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम और करण औजला मचाएंगे धमाल
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम मचाएंगे धमाल
'करियर की सबसे बड़ी गलती की', शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर ठुकरा कर पछताईं नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने रिजेक्ट की थी शाहरुख खान की फिल्म, अब जताया अफसोस

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget