एक्सप्लोरर

कंगना‌ रनौत ने की निर्भया के दोषियों को सरेआम फांसी पर लटकाने की मांग, इस वकील पर भी निकाली भड़ास

कंगना रनौत का कहना है कि बलात्कार के इन सभी आरोपियों को सरेआम चौराहे पर फांसी पर लटकाया जाना चाहिए. ऐसी ही सजा से लोगों को एहसास होगा कि रेप क्या होता है और उसकी सजा क्या होती है.

मुंबई: 7 साल पहले निर्भया के साथ हुए बलात्कार और उसके हत्या के मामले में बाकी बचे चारों दोषियों को फांसी की सजा सुनाए जाने को लेकर कंगना रनौत ने बात की. इस मामले से संबंधित एक सवाल के जवाब में कंगना रनौत ने आज कहा कि बलात्कार के इन सभी आरोपियों को सरेआम चौराहे पर फांसी पर लटकाया जाना चाहिए. कंगना ने कहा कि ऐसा करने से समाज में एक एक मिसाल कायम होगी और लोग इस तरह का अपराध करने से डरेंगे. कंगना ने कहा, "तभी लोगों को इस बात का एहसास होगा कि रेप क्या होता है और उसकी सजा क्या होती है."

कंगना रनौत ने निर्भया के एक दोषी को नाबालिग होने‌ के चलते कम सजा देकर छोड़ देने पर भी अपनी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, "जो बंदा रेप करने के काबिल होता है, उसे समाज किस मानक के तहत नाबालिग समझता है? जो शख्स रेप कर सकता है, रीप्रोड्यूस कर सकता है, उसे नाबालिग समझा ही नहीं जाना चाहिए."

VIDEO: CAA को लेकर भिड़े दो दिग्गज, नसीरुद्दीन शाह को अनुपम खेर ने दिया करारा जवाब

कंगना ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की वकील इंदिरा जयसिंह द्वारा निर्भया की मां से निर्भया के दोषियों को माफ कर देने और फांसी की मांग नहीं करने पर भी अपनी नाराजगी जताई. कंगमा ने कहा कि ऐसी औरत को चारों दोषियों के साथ जेल में कुछ दिनों के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए और उनके साथ ऐसा किये जाने की जरूरत है.

कंगना यहीं नहीं थमीं. उन्होंने इंदिरा जयसिंह पर अपनी भड़ास निकालते हुए आगे कहा, "जाने कैसी कैसी औरतें होती हैं, जिन्हें बहुत दया आती हैं (ऐसे बलात्कारियों पर). ऐसी ही औरतों‌ की कोख से निकलते हैं ऐसे वहशी-दरिंदे. ये भी इसी तरह की कोख से निकले हैं,‌ जिनकी सोच ऐसी होती है. जिनको हमदर्दी होती है, प्यार आता है इनपर... वहशियों पर... खूनियों पर."

52 साल की एक्ट्रेस पामेला ने रचाई पांचवी शादी, 72 साल के इस शख्स को बनाया जीवनसाथी

कंगना रनौत नहीं अपनी यह राय इसी शुक्रवार को रिलीज होने जा‌ रही अपनी फिल्म 'पंगा' के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान रखी. इस मौके पर कंगना‌ के अलावा में रिचा चड्ढा, नीना‌ गुप्ता, जस्सी गिल और फिल्म की निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी भी मौजूद थीं.

शाहरुख खान से फैन ने पूछा- 'मन्नत' में एक कमरे का किराया, किंग खान ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, शाम 6 बजे तक 1 करोड़ कमाना हुआ मुश्किल
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, शाम 6 बजे तक 1 करोड़ कमाना हुआ मुश्किल
'धमाल '4 में कैसे नजर आए एक्टर सतीश कौशिक? 3 साल पहले हो गया था निधन
'धमाल '4 में कैसे नजर आए सतीश कौशिक? 3 साल पहले हो गया था निधन
Niharika NM: कौन हैं निहारिका एनएम? राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में आएंगी नजर
कौन हैं निहारिका एनएम? राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में आएंगी नजर
Dhamaal 4 Box office Collection: 6 बजे 'धमाल 4' ने 'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में
6 बजे 'धमाल 4' ने 'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget