एक्सप्लोरर

Lockdown में नेटफ्लिक्स की हुई चांदी, जुड़े एक करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स

लॉकडाउन के चलते लोग अपना टाइम पास करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. जाहिर है कि इसका फायदा ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को हो रहा है.

कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर में इस समय लॉकडाउन की स्थिति है और ज्यादातर कामधंधों में गिरावट दर्ज की जा रही है. लेकिन इस मुश्किल समय में लोग अपना टाइम पास करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. जाहिर है कि इसका फायदा ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को हो रहा है. हाल ही में नेटफ्लिक्स ने बयान जारी कर कहा है कि उनकी कुल कमाई में 22 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है.

नेटफ्लिक्स ने 2020 की पहली तिमाही में 1.58 करोड़ ग्राहक जोड़े हैं. कंपनी को पहली तिमाही में 5.77 अरब डॉलर की कमाई हुई है, इससे कंपनी की कुल कमाई में 22 फीसदी की वृद्धि हुई है. नेटफ्लिक्स के अब दुनिया भर में 18.2 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं.

इसके सकारात्मक नतीजे भी साफ दिख रहे हैं. कोविड-19 महामारी और अमेरिकी डॉलर के उतार-चढ़ाव के बावजूद, नेटफ्लिक्स के शेयरों में शुरूआती कारोबार के दौरान 3.3 फीसदी की तेजी देखी गई.

कंपनी ने मंगलवार को तिमाही परिणामों की घोषणा के बाद शेयरधारकों को लिखे अपने पत्र में कहा, "हमारे 20 से ज्यादा वर्ष के इतिहास में, हमने भविष्य को लेकर इतनी अधिक अनिश्चित कभी नहीं देखी. व्यापक उपचार और टीके के अभाव में कोरोनोवायरस दुनिया के हर कोने में पहुंच गया है, कोई नहीं जानता कि यह भयानक संकट कब या कैसे आया है और इसका अंत क्या है. कई लोगों की जान गई, लाखों लोग नौकरियों से बाहर हो गए."

पत्र में कहा गया है, "हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास घर में सीमित लोगों के लिए और भी अधिक सार्थक सेवा है और इसे हम कुछ समय तक कम से कम व्यवधान के साथ संचालित कर सकते हैं." अन्य घरेलू मनोरंजन सेवाओं की तरह, नेटफ्लिक्स में अस्थायी रूप से इसकी सदस्यता लेने वालों में खासी की वृद्धि देखी जा रही है.

पत्र में आगे कहा गया, "हालांकि पूरी दुनिया में हमारा प्रोडक्शंस रूका है लेकिन हमें पाइपलाइन में उपलब्ध बड़ी मात्रा से लाभ हो रहा है जो या तो पूरे हो चुके थे या लॉन्च के लिए तैयार थे या शूटिंग के बाद प्रोडक्शन के लिए उपलब्ध थे." "लिहाजा जबकि हमारा वैश्विक उत्पादन रुका हुआ है, हम उम्मीद करते हैं कि 2020 में आगे और 2021 तक कई नए टाइटल लेकर आएंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget