एक्सप्लोरर

'हुनर है तो आगे जाएंगे', नेपोटिज्म पर नील नितिन मुकेश का दो टूक जवाब

नील नितिन मुकेश ने लंबे संघर्ष के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई. उनके पिता और दादा इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर रह चुके हैं, इसके बावजूद वह नेपोटिज्म को सफलता की गारंटी नहीं मानते.

‘जॉनी गद्दार’ के लिए फिल्मफेयर में बेस्ट मेल डेब्यू का खिताब जीतने वाले एक्टर नील नितिन मुकेश का फिल्मी सफर आसान नहीं रहा. नील नितिन मुकेश इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर प्लेबैक सिंगर नितिन मुकेश के बेटे और लेजेंड्री सिंगर मुकेश के पोते हैं. इसके बावजूद उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है.

हाल ही में उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ 12 फोटोज का पोर्टफोलियो दिखाने के लिए घंटों इंतजार किया है. इसी के साथ उन्होंने नेपोटिज्म के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी.  

नील बोले – कला विरासत में नहीं मिलती

जब बॉलीवुड हंगामा के इंटरव्यू में नील नितिन मुकेश से नेपोटिज्म के बारे में उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा, 'भाई नेपोटिज्म से कोई मतलब नहीं है. अगर आपका हुनर आप में है, तो आप उस हुनर को आगे ले जाएंगे. अगर आप में हुनर ही नहीं है, तो क्या करेंगे.'

उन्होंने एक उदाहरण देते हुए समझाया कि कला को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, 'आप ये सोचिए अगर कोई बिजनेसमैन है, अगर उसके बेटे में इतना हुनर है नहीं या उतनी इंटेलिजेंस नहीं है, तो भी वो अपने बेटे को अपनी विरासत सौंप सकता है. लेकिन एक कलाकार अपनी कला अपने बेटे में नहीं दे सकता.'

आगे उन्होंने अपने पिता और अपने अलग-अलग टैलेंट के बारे में बात करते हुए कहा, 'जो कला मेरे पिता में है गायिकी की, वो मुझमें नहीं है. मैं बतौर एक एक्टर हूं, अब मेरी एक्टिंग मेरे पिता में नहीं है. तो किस किस्म की तुलना कर रहे हैं आप? कहां से आ गया नेपोटिज्म?'

पिता का सपना जी रहे हैं नील

नील नितिन मुकेश ने अपनी जर्नी के बारे में बताते हुए भी पर अपने नजरिए को समझाने की कोशिश की. उन्होंने कहा, 'मेरी जर्नी अलग बनी है क्योंकि मैंने ये सपना देखा 3 साल की उम्र से. मैंने वहां से शुरुआत की. मैंने वहां से अपना संघर्ष शुरु किया. आज भी मैं अपने सपने को जी रहा हूं, उस प्वाइंट ऑफ व्यू से कि हां मैं एक्टर बनना चाह रहा था.'

उन्होंने बताया कि ये सपना उनके अंदर उनके पिता की सोच की वजह से आया, क्योंकि उनके पिता नितिन मुकेश ने उनके टैलेंट को पहचाना था. उन्होंने कहा, 'मैं कहना चाहूंगा, ये सपना मेरा नहीं है, ये मेरे पिता जी का है. उन्होंने मुझ में ये हुनर देखा है कि  हां यार नील तू एक्टर है, तू सिंगर नहीं है. शायद वो थॉट उन्होंने मुझ में डाला तो ये सपना मेरा है ही नहीं, मैं उनका सपना जी रहा हूं. कहीं न कहीं मुझे एहसास हुआ कि ये सही कह रहे हैं.'

नील बोले, 'सात-सात घंटे पोर्टफोलियो दिखाने के लिए इंतजार किया है'

उन्होंने नेपोटिज्म की बातों को खारिज करते हुए कहा, 'नेपोटिज्म से मेरा क्या होना है. आप मेरा संघर्ष जानते ही नहीं हैं छह-छह, सात-सात घंटे ऑफिसेस के बाहर बैठता था. मेरी पहली फिल्म आने से पहले असिस्टेट डायरेक्टर रह चुका हूं कितने साल, कितनी कम उम्र से मैंने काम शुरू किया था. आज आप देख रहे हैं कि एक किस्म का मुकाम हासिल हुआ है भगवान की दया से.'

नील नितिन मुकेश का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो नील नितिन मुकेश हाल ही में मलयालम फिल्म 'खलीफा: द रूलर' में नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ स्क्रीन शेयर की और हैरिस बशीर का किरदार निभाया. इससे पहले वह फिल्म 'एक चतुर नार' और वेब सीरीज 'है जुनून! ड्रीम, डेयर, डोमिनेट' में दिखाई दिए थे. वहीं, उनकी आने वाली फिल्मों में तेलुगु साइंस-फिक्शन फिल्म 'माया वन' शामिल है.

हिमांशी चौधरी एबीपी लाइव में कार्यरत हैं और मुख्य रूप से डेटा जर्नलिज्म, चुनाव व राजनीतिक विश्लेषण के इंफोग्राफिक्स और एंटरटेनमेंट स्टोरीज के विजुअल प्रेजेंटेशन पर काम करती हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएट हिमांशी को रिसर्च, डेटा विजुअलाइजेशन और मल्टीमीडिया प्रोडक्शन का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' की रविवार को बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई, 3.30 बजे तक 449 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' की रविवार को बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई, 3.30 बजे तक 449 करोड़ पार कलेक्शन
'दृश्यम 3' का एक महीना पूरा, 110 करोड़ के बजट में कमाया 241% प्रॉफिट, जानें टोटल कलेक्शन
'दृश्यम 3' का एक महीना पूरा, 110 करोड़ के बजट में कमाया 241% प्रॉफिट, जानें टोटल कलेक्शन
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' का धमाका, रणबीर की फिल्म की 22 करोड़ पार हुई कमाई
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' का धमाका, रणबीर की फिल्म की 22 करोड़ पार हुई कमाई
शाहरुख खान के 61वें बर्थडे से पहले जगमगाया 'मन्नत', बंगले पर दिखी बड़ी स्क्रीन, देखें वीडियो
शाहरुख खान के 61वें बर्थडे से पहले 'मन्नत' पर लगी बड़ी स्क्रीन, क्या दिखेगा 'किंग' का टीजर?
Advertisement

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉग की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉग की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका
AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
पांचवें टी20 में ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
'मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो...', छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज
प्रदर्शन के दौरान प्रकाश राज को लेकर डर गई थीं पत्नी पोनी वर्मा, एक्टर ने दिया था ये जवाब
Explained: जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
Viral Video: ट्रेन की पटरी के पास ऐसे होता है मोबाइल चोरी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन की पटरी के पास ऐसे होता है मोबाइल चोरी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Embed widget