एक्सप्लोरर

ऋषि कपूर के निधन पर आलिया भट्ट ने लिखा था पोस्ट, नीतू कपूर का आया ये रिएक्शन

आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं. काफी वक्त से दोनों साथ हैं, जिसके चलते आलिया रणबीर के परिवार के भी बेहद करीब आ गई हैं.

नई दिल्ली: ऋषि कपूर के निधन के बाद अभिनेत्री आलिया भट्ट ने उन्हें याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा सा पोस्ट शेयर किया था. पोस्ट में उन्होंने ऋषि कपूर से अपने रिश्तों का ज़िक्र किया था. उन्होंने ऋषि को अपना दोस्त बताया था. आलिया के उस पोस्ट पर कई सितारों ने कमेंट किया. खास बात ये थी कि आलिया के पोस्ट पर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने भी रिएक्शन दिया.

आलिया की पोस्ट पर नीतू कपूर ने लिखा, "लव यू." साथ में उन्होंने प्यार वाला इमोजी भी आलिया के लिए शेयर किया. इस कमेंट पर आलिया ने रिप्लाई दिया. "सबसे ज्यादा."

ऋषि कपूर के निधन पर आलिया भट्ट ने लिखा था पोस्ट, नीतू कपूर का आया ये रिएक्शन

आपको बता दें कि ऋषि कपूर के गुज़र जाने के बाद आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक संदेश जारी किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, "जो शख्स मेरी ज़िंदगी में बहुत सारा प्यार और खुशियां लेकर आया हो, मैं उस खूबसूरत शख्स के बारे में क्या कह सकती हूं. आज सभी, लेजेंड ऋषि कपूर के बारे में बात कर रहे हैं. हालांकि मैंने उन्हें अपनी पूरी ज़िंदगी ऐसे ही जाना. बीते दो सालों में मैंने उन्हें एक दोस्त, एक साथी चाइनीज़ खाने का शौकीन, सिनेमा लवर, एक फाइटर, एक लीडर, एक खूबसूरत कथावाचक, एक उत्साही ट्वीटर और एक पिता के तौर पर जाना."

आलिया ने ऋषि कपूर से मिले प्यार को याद करते हुए लिखा था, "बीते दो सालों में जो प्यार मुझे उनसे मिला, वो ऐसा था जैसे वो मुझे बेहद गर्मजोशी से गले लगा रहे हों, जिससे मुझे हमेशा खुशी मिली. मैं कायनात की शुक्रगुज़ार हूं कि उसने मुझे उनसे मिलने का मौका दिया. आज हम में से कई यही कहेंगे कि वो हमारे परिवार की तरह थे. क्योंकि उन्होंने आप सभी को ऐसा ही एहसास कराया है. लव यू ऋषि अंकल. हम आपको हमेशा याद करेंगे. आपका शुक्रिया."

बता दें कि आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं. काफी वक्त से दोनों साथ हैं, जिसके चलते आलिया रणबीर के परिवार के भी बेहद करीब आ गई हैं. अक्सर वो कपूर परिवार के घर पर नज़र आया करती हैं.

गौरतलब है कि 30 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर ऋषि कपूर ने 67 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली. वो काफी समय से कैंसर से पीड़ीत थे.

ये भी पढ़ें: I For India के लिए वर्चुअल कॉन्सर्ट से जुड़े शाहरुख-आमिर संग कई सितारे, मदद के लिए की ये अपील  VIDEO: कोरोना वॉरियर्स के लिए शाहरुख खान बने सिंगर, अबराम बोले- अब बस करो.. 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन और ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, इस मूवी ने जीता बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड
कार्तिक-ममूटी बेस्ट एक्टर और यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, इस मूवी ने जीता बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड
'सैयारा' के टाइटल ट्रैक पर तनिष्क बागची का दावा, बोले- अब तक नहीं मिले 8 लाख रुपये
'सैयारा' के टाइटल ट्रैक पर तनिष्क बागची का दावा, बोले- अब तक नहीं मिले 8 लाख रुपये
570 करोड़ कमाने वाली 'सैयारा' को एक साल पूरा, वेम्बली स्टेडियम में हुआ अहान पांडे-अनीत पड्डा का रीयूनियन, देखें फोटोज
570 करोड़ कमाने वाली 'सैयारा' को 1 साल पूरा, वेम्बली स्टेडियम में हुआ अहान-अनीत का रीयूनियन
Mehdi Hassan Birth Anniversary: शहंशाह-ए-गजल: जब परिवार चलाने के लिए मैकेनिक बने मेहदी हसन, फिर रियाज ने बदल दी किस्मत
शहंशाह-ए-गजल: जब परिवार चलाने के लिए मैकेनिक बने मेहदी हसन, फिर रियाज ने बदल दी किस्मत

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget