एक्सप्लोरर

फटे और गंदे कपड़ों में इस सुपरस्टार से मिले थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, डर के मारे ऐसी हो गई थी हालत

Nawazuddin Siddiqui Struggle Story: नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक फिल्म के सिलसिले में एक बड़े सुपरस्टार से फटे और गंदे कपड़ों में मिले थे. उस सुपरस्टार के सामने नवाजुद्दीन डर के मारे हकलाने लगे थे.

Nawazuddin Siddiqui Struggle Story: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गिनती हिंदी सिनेमा के दमदार एक्टर्स में होती है. कभी एक-एक रोल के लिए तरसने वाले नवाजुद्दीन अपनी कड़ी मेहनत और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर आज बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स में शामिल है. नवाजुद्दीन कभी काम के लिए दर-दर भटकते थे. हालांकि आज वे बेहद सक्सेसफुल हैं और काफी दौलतमंद भी हैं.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने करियर में कई बेहतरीन और यादगार किरदार निभाए हैं. आज फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं. नवाजुद्दीन के पास सुख सुविधा की हर एक चीज मौजूद है लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में आने से पहले काफी स्ट्रगल किया था. वहीं बॉलीवुड में सालों तक छोटे-मोटे रोल करने के बाद भी नवाजुद्दीन को लंबा स्ट्रगल करना पड़ा था.

नवाजुद्दीन ने सुनाया 'सरफरोश' में रोल मिलने का किस्सा

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nawazuddin Siddiqui (@nawazuddin._siddiqui)

नवाजुद्दीन सालों तक बॉलीवुड में छोटे-मोटे रोल करते रहे. आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' में भी वे नजर आए थे. हालांकि आमिर खान की इस फिल्म में उनको रोल मिलने का किस्सा बेहद दिलचस्प है. इस साल 'बॉलीवुड बबल' को दिए इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने बताया था कि, 'सरफरोश में मुझे रोल मिला. उन्होंने मुझसे कहा कि आप फिल्मिस्तान आ जाइए. संयोगवश मैं फिल्म सिटी पहुंच गया था.'

फटे-गंदे कपड़ों में आमिर खान से मिले थे नवाजुद्दीन

एक्टर ने आगे बताया कि, 'सरफरोश' में मेरा छोटा सा रोल था. पूरी स्क्रिप्ट में, मैं एसीपी राठौड़ को पढ़ सकता था. मैंने पूछा कि ये राठौड़ कौन है? तो उन्होंने कहा कि अपने काम से काम रखो. तुम अपनी लाइन्स याद करो. मैं अनुमान लगा रहा था कि ये आमिर खान ही होंगे. आखिकार मैं अपने डायलॉग्स सीखकर गया. मेरे सारे कपड़े फटे हुए थे और उन पर दाग थे. तभी अचानक मेरे सामने आमिर खान आ गए. मैं उन्हें देखकर हकलाने लगा.'

आमिर के सामने डर रहे थे नवाजुद्दीन 

आमिर के सामने नवाजुद्दीन इस बात को लेकर डर में थे कि उनकी एक्टिंग कैसी होगी. अभिनेता ने इंटरव्यू में अपनी बात जारी रखते हुए कहा था कि, 'सौभाग्य से, मेरे डायलॉग और किरदार कमोबेश एक डरे हुए आदमी के ही थे. पर मुझे सच में डर लग रहा था. मेरे सामने आमिर खान खड़े थे. मैं हकला रहा था और लोगों को लगा कि नवाजुद्दीन कमाल का काम कर रहे हैं. कोई नहीं जानता था कि मैं घबराया हुआ था. इस तरह यह सब हुआ और सीन फिल्माया गया. हर कोई मेरे काम के लिए मेरी सराहना करने लगा. मैं उन्हें कैसे बताता कि मैं सचमुच डर गया था?'

यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office: 10 दिन, 10 बड़े रिकॉर्ड और 2024 की पहली ब्लॉकबस्टर बन गई 'स्त्री 2', हैरान कर देंगे ये आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के जीजा आयुष को नहीं मिल रहा काम, बोले- ऑफर्स नहीं हैं
सलमान खान के जीजा आयुष को नहीं मिल रहा काम, बोले- ऑफर्स नहीं हैं
हादसे में टूटीं हड्डियां, 1 साल तक बिस्तर पर रहे, जानें 'गब्बर' के दर्दनाक किस्से
हादसे में टूटीं हड्डियां, 1 साल तक बिस्तर पर रहे, 'गब्बर' के दर्दनाक किस्से
Batwara 1947 Trailer: 'हर मां को समर्पित करता हूं', सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज का ऐलान
'हर मां को समर्पित करता हूं', सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज का ऐलान
'धमाल 4' ने फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों को दी मात, ये रिकॉर्ड भी बनाया, जानें- टोटल कलेक्शन
'धमाल 4' ने फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों को दी मात, जानें- 17 दिनों की कमाई

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget