एक्सप्लोरर

National Cinema Day: पूरे देश में इस दिन सिर्फ ₹75 में दिखाई जाएगी ब्रह्मास्त्र!, सिनेमा मालिकों ने किया बड़ा एलान

National Cinema Day: मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) समेत देश भर के सिनेमाघरों ने 16 सितंबर को भारत में राष्ट्रीय सिनेमा दिवस (National Cinema Day) मनाने और 75 रु में टिकट देने का फैसला किया है.

National Cinema Day: 16 सितंबर को हर फिल्म 75 रुपये की दिखाई जाएगी. ऐसे में ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के टिकट का रेट भी 75 रुपये ही होगा. हालांकि ब्रह्मास्त्र के मेकर्स की तरफ से इसको लेकर कुछ नहीं कहा गया है. दरअसल, मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) समेत देश भर के सिनेमाघरों ने 16 सितंबर को भारत में राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाने और 75 रुपये में टिकट देने का फैसला किया है. मतलब कोई भी पिक्चर देखो, बॉलीवुड, हॉलीवुड, कॉलीवुड, भोजपुरी, मराठी, कन्नड़, मलयालम मात्र 75 रुपए में. 

पहली बार मनाया जा रहा है नेशनल सिनेमा डे 
नेशनल सिनेमा डे पहले नहीं मनाया जाता था. इस साल ये चलन नया शुरू हुआ हैं. कोविड के कारण दो साल थिएटर बंद होने के बाद दोबारा शुरू होने की खुशी में ये दिन मनाया जा रहा है. सिनेमाघरों की तरफ से किया गया ये ऐलान उन दर्शकों को वापस सिनेमाघरों की तरफ लाने का बड़ा कदम भी है, जो लॉकडाउन के बाद से थिएटर नहीं गए. 

देश के 4000 सिनेमाघरों में 75 रुपये में देख सकेंगे मूवी 
रिपोर्ट के मुताबिक पूरे पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपोलिस, कार्निवल, मिराज और सिटीप्राइड, एशियन, मुक्ता ए2, मूवीटाइम, वेव, एम2के और डिलाइट सहित देशभर के लगभग 4000 सिनेमाघरों में 75 रुपये का टिकट खरीदकर लोग फिल्म देख सकेंगे. राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर सभी उम्र के दर्शकों को एक-साथ फिल्म देखने का आनंद मिलेगा. 

75 रुपए में ब्रह्मास्त्र देखने का सुनहरा मौका 
इसी महीने 9 सितंबर को रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र रिलीज हो रही हैं तो ये एक बड़ा मौका होगा 75 रुपए में ब्रह्मास्त्र देखने का. हालांकि फिल्म मेकर्स की ओर से ऐसा कोई बयान सामने नहीं आया हैं. 

साल की शुरूआत में सिनेमाघरों ने की अच्छी कमाई 
एमएआई ने अपने एक बयान में दावा किया है कि भारत में एक संपन्न घरेलू फिल्म इंडस्ट्री है और दुनियाभर में फिल्म बिजनेस में सबसे तेज रिकवरी देखी गई है. साल की पहली तिमाही में सिनेमाघरों ने अच्छा कमाई की है.

इस तिमाही में  केजीएफ चैप्टर 2, आरआरआर, विक्रम, भूल भुलैया 2, डॉक्टर स्ट्रेंज और टॉप गनः मेवरिक जैसी फिल्में रिलीज हुई थीं. यह 75 रुपये का टिकट सभी मेनस्ट्रीम फॉर्मेट और फिल्मों पर लागू होगा, जो उस हफ्ते सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी. हालांकि, इस ऑफर में लग्जरी फॉर्मेट शामिल नहीं होंगे, वे भी डिस्काउंट पर उपलब्ध होंगे. 

3 सितंबर को अमेरिका मना रहा है नेशनल सिनेमा डे 
बता दें अमेरिका 3 सितंबर को नेशनल सिनेमा डे मना रहा है और इस मौके पर अमेरिका के सिनेमा घरों ने ऐलान किया है कि वे 3 डॉलर (लगभग 239 रुपये) में मूवी टिकट देंगे. हालांकि भारत ने नेशनल सिनेमा डे मनाने के लिए 16 सितंबर का दिन चुना है.

ये भी पढ़ें- 

Ranbir Kapoor की Rockstar है Jr NTR की फेवरेट फिल्म, कहा- 'उनकी एक्टिंग देखकर होता हूं इंस्पायर...'

Zeishan Quadri ने खुद पर लगे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, शालिनी चौधरी पर लगाया अपहरण करने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 8 बजे तक कौन-सी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 8 बजे तक कौन-सी फिल्म निकली आगे?
कौन थीं अनन्या राज? 27 की उम्र में निधन, एक महीने बाद सामने आई खबर
कौन थीं अनन्या राज? 27 की उम्र में निधन, एक महीने बाद सामने आई खबर
'मुन्ना भाई' एक्टर अश्विन मुशरान पर गोवा में बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप, वीडियो वायरल
'मुन्ना भाई' एक्टर अश्विन मुशरान पर गोवा में बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप, वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget