एक्सप्लोरर

तनुश्री के लगाए इल्ज़ामों पर नाना पाटेकर ने कहा- 10 साल पहले भी कहा था आरोप गलत हैं

नाना के बेटे मल्हार ने ये भी कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस की खबर जाने किसने उड़ाई थी और उनकी तरफ से कभी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में कोई फैसला नहीं लिया था.

मुंबई: अपनी बात से पलटते हुए नाना पाटेकर ने आज बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया. हालांकि मीडिया के वहां जम जाने की वजह से कुछ देर के लिए ही सही लेकिन नाना मीडिया के सामने आए और वही बात दोहराई जो वो पहले भी कहते रहे हैं. इस दौरान नाना हाथ जोड़ते हुए कहा कि तनुश्री के लगाए आरोप गलत हैं. उन्होंने कहा कि जो 10 साल पहले कहा था आज भी वही सच है. इतने दिन से चुप क्यों थे इस सवाल पर नाना पाटेकर ने कहा कि उनके वकील ने टीवी चैनलों से बात करने से मना किया है.

हालांकि नाना के बेटे मल्हार ने ये भी कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस की खबर जाने किसने उड़ाई थी और उनकी तरफ से कभी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में कोई फैसला नहीं लिया था. गौरतलब है कि नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने मीडिया को प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द होने की जानकारी दी थी. रविवार रात को भेजे गए टेक्स्ट संदेश में कहा गया "बस यह सूचित करना चाहते हैं कि कल कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं है..जल्द ही आपको आगे की प्रक्रिया के बारे में सूचित करेंगे." हालांकि मीडिया ने जब मल्हार से गुज़ारिश की तो वो अपने पिता को कुछ देर के लिए मीडिया के सामने लेकर आए.

आपको बता दें कि तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया है कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी. इस मामले में पिछले हफ्ते तनुश्री ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में लिखित में शिकायत भी दर्ज करवाई है.

अपनी लिखित शिकायत में उन्होंने कहा, "मेरे प्रति नाना पाटेकर का व्यवहार अनुचित था, गाने में उनका काम खत्म हो जाने के बावजूद वो सेट पर मौजूद रहे. उन्होंने डांस सिखाने के नाम पर मेरी बांह पकड़कर मुझे अपनी ओर खींचा था."

आपको बता दें कि नाना पाटेकर शुरुआत से ही तनुश्री दत्ता के इन आरोपों से पल्ला झाड़ते आए हैं. साल 2008 में भी उन्होंने इन आरोपों का खंडन करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था. पिछले हफ्ते जैसलमेर से शूटिंग खत्म करने के बाद जब नाना मुंबई लौटे थे तब भी उन्होंने पत्रकारों से कहा था, “झूठ तो झूठ ही है.”

ये भी पढ़ें: 

जर्नलिस्ट ने लगाया था बदसलूकी का आरोप, Tweet कर रजत कपूर ने मांगी माफी 

सोनम के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- वो होती कौन हैं मुझ पर यकीन न करने वाली 

विकास बहल मामले पर बोलीं सोनम कपूर, 'कभी-कभी कंगना पर यकीन करना मुश्किल' 

MeToo कैपेंन के चलते हंसल मेहता ने छोड़ा ट्विटर, ऋतिक रोशन के बारे में कही थी ये बात 

यौन शोषण मामले में विक्रमादित्य मोटवानी ने तोड़ी चुप्पी, विकास बहल को बताया अपराधी 

VIDEO: मलाइका अरोड़ा के सामने रैम्प पर उतरी किसान की मॉडल बेटी, अभिनेत्री ने कह डाली ये बात...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर अचानक छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
Box office Collection: 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? जानें 30 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'
कौन है CJP प्रोटेस्ट से वायरल होने वाला ये लड़का? एक रील से रातोंरात बन गया 'नेशनल क्रश'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget