एक्सप्लोरर

CM देवेंद्र फडणवीस ने नाना पाटेकर के किए अंतिम दर्शन, कॉफिन भी उठाया

नाना पाटेकर को अंतिम विदाई देने के लिए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस पुणे पहुंचे. उन्होंने एयरपोर्ट पर उनके अंतिम दर्शन किए साथ ही परिवार वालों को सांत्वना भी दी.

बॉलीवुड के अभिनेता नाना पाटेकर के निधन केवल बॉलीवुड में ही बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर है. उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. एक्टर का पार्थिव शरीर पुणे आ चुका है, जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाना है. ऐसे में अपने चहेते एक्टर को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई है. 

इसी बीच महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे. पहले उन्होंने नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर के दर्शन एयरपोर्ट पर किए फिर वो उनके घर पर भी गए. यहां पहुंचकर सीएम ने श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही इस दौरान उन्होंने दिवंगत अभिनेता का कॉफि भी अपने हाथों से उठाकर एंबुलेंस रखा. साथ ही बाद में कॉफिन को उतारा भी.

CM देवेंद्र फडणवीस हुए भावुक

नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के दौरान सामने आई सीएम देवेंद्र फडणवीस की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, उनके इस सम्मानजनक काम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं, नाना के परिवार से मुलाकात की फोटो और वीडियोज को भी उन्होंने एक्स पर शेयर किया है. 

इसे साझा करने के साथ ही सीएम ने लिखा, 'आज पुणे में मुझे दिग्गज अभिनेता और मेरे करीबी सहयोगी, दोस्त और मार्गदर्शक नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर प्राप्त हुआ. राज्य सरकार की ओर से उन्हें औपचारिक श्रद्धांजलि दी गई. मैंने उन्हें अंतिम विदाई दी, पुष्प-चक्र अर्पित किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मैंने उनके परिवार के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त की. इतने बहुमुखी प्रतिभा वाले कलाकार को अंतिम श्रद्धांजलि और नमन करते हुए मैं बहुत भावुक हो गया. ओम शांति.'

नाना पाटेकर का फिल्मी करियर

बहरहाल, अगर नाना पाटेकर के फिल्मी करियर के बारे में बात की जाए तो 1 जनवरी, 1951 को महाराष्ट्र में जन्मे एक्टर को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है. उन्होंने स्क्रिन पर अमिट छाप छोड़ी है. वो 3 बार नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं और सिनेमा और आर्ट्स के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें साल 2013 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था.

इसके साथ ही, अगर नाना पाटेकर के फिल्मी सफर के बारे में बात करें तो उन्होंने एक्टिंग में कदम 1978 में रखा था. उनकी पहली फिल्म 'गमन' थी. इसका डायरेक्शन मुजफ्फर अली ने किया था. इसमें फारूक शेख और स्मिता पाटिल भी अहम रोल में थे. नाना पाटेकर को आखिरी बार स्क्रीन पर 'ओ रोमियो' में देखा गया था. वहीं, उनकी आने वाली फिल्म 'शक्ति शालिनी' है, जो कि हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म है.

राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget