एक्सप्लोरर

Murder In Mahim Release Date: आशुतोष राणा और विजय राज की 'मर्डर इन माहीम' का जबरदस्त है ट्रेलर, जानें कब और कहां देखें

Murder In Mahim Release Date: आशुतोष राणा और विजय राज के जबरदस्त अभिनय से सजी 'मर्डर इन माहिम' की ओटीटी रिलीज डेट आ गई है. सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर ये फिल्म सीधे ओटीटी पर ही आएगी.

Murder In Mahim Release Date: सस्पेंस और थ्रिलर से भरी फिल्में अक्सर लोगों को पसंद आती है. अगर आपकी भी ये पसंद है तो आपके लिए आशुतोष राणा और विजय राज स्टारर फिल्म मर्डर इन माहिम जरूर पसंद आएगी. इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज किया जाएगा और इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर को देखकर आप समझ जाएंगे कि फिल्म में कितना मजा आने वाला है. इसके ट्रेलर को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

'मर्डर इन माहिम' में बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार विजय राज और आशुतोष राणा अहम रोल में हैं. इसमें विजय राज पुलिस ऑफिसर और आशुतोष राणा क्राइम जर्नलिस्ट के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर 3 मई को रिलीज किया गया और अब चलिए आपको इसकी रिलीज डेट भी बता देते हैं.

कब रिलीज होगी 'मर्डर इन माहिम'?

जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम पर 'मर्डर इन माहिम' का ट्रेलर रिलीज किया गया. इसके कैप्शन में लिखा गया, 'मर्डर.हेट.झूठ. माहिम की गलियों का रहस्य. क्या आप सच जानने के लिए तैयार हैं? 'मर्डर इन माहिम' 10 मई से जियो सिनेमा प्रीमियम पर स्ट्रीम करेगी.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

इसके साथ ही जियो सिनेमा ने लिखा कि अब जियो सिनेमा प्रीमियम 29 रुपये में एक महीने के लिए सबस्क्राइब करें. अब अगर इसके ट्रेलर की बात करें तो इसमें धारा 377 के विरोध होते दिखाई दिया है. फिर एक रहस्यमयी मर्डर होता है और कहानी कुछ अलग एंगल में मोड़ लेती है. फिल्म में 2013 की एक घटना को भी दिखाया गया है. पूरी कहानी जानने के लिए आपको 10 मई तक का इंतजार करना होगा.

बता दें, आशुतोष राणा इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता हैं जो अपने अलग तरह के किरदारों के लिए जाने जाते हैं. वहीं विजय राज इसलिए भी मशहूर हैं कि उन्हें जिस किरदार में ढालो वो ढल जाते हैं. चाहे उनसे कॉमेडी करवाइए या सीरियल रोल करवाइए, हर बार विजय राज कुछ नया और अलग कर जाते हैं. इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म के ट्रेलर वाले कमेंट बॉक्स में फैंस ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर की है.

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के 'वानखेड़े विवाद' पर 12 साल बाद बोले जॉय भट्टाचार्य, जानें उस रात KKR मैच के दौरान क्या-क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget