एक्सप्लोरर

इंटीमेट सीन्स के खिलाफ थे पेरेंट्स, हाथ से निकलीं कई फिल्में, लस्ट स्टोरीज 2 एक्ट्रेस बोलीं- मैं डर जाती थी

Mrunal Thakur Films: मृणाल ठाकुर को पिछली बार फिल्म फैमिली स्टार में देखा गया था. इस फिल्म में वो विजय देवरकोंडा के अपोजिट रोल में थीं. फिल्म को मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला.

Mrunal Thakur Films: टीवी से अपने करियर की जर्नी शुरू करने वालीं मृणाल ठाकुर आज फिल्मों में बड़ा नाम बन चुकी हैं. वो साउथ से लेकर बॉलीवुड तक कमाल फिल्में कर रही हैं. मृणाल की एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आती है. एक्ट्रेस को रोमांटिक क्वीन का टैग भी मिल चुका है. लेकिन क्या आपको पता था कि मृणाल ठाकुर को इंटीमेट सीन की वजह से कई फिल्में छोड़नी पड़ी थी?

'रोमांटिक सीन करने में नहीं थी कम्फर्टेबल' 
iDiva को दिए इंटरव्यू में मृणाल ने कहा, 'मैं इंटीमेट सीन, रोमांटिक सीन करने में कम्फर्टेबल नहीं थी. मैं बस डर जाती थी. मैं उस फिल्म को मना कर देती थी, लेकिन कब तक मैं मना कर पाऊंगी? एक समय था जब मुझे अपने पेरेंट्स को बैठाकर बोलना पड़ा- 'पापा, मैं ये पार्ट मिस नहीं कर सकती क्योंकि कभी-कभी ये उसमें होता है, ये मेरी पसंद नहीं है.'

इस वजह से छोड़नी पड़ी फिल्में

आगे मृणाल ने कहा, 'मैं एक फिल्म करना चाहती थी लेकिन मुझे वो छोड़नी पड़ी क्योंकि उसमें किसिंग सीन इन्वॉल्व था. एक एक्टर के तौर पर आपको तैयार रहना पड़ेगा क्योंकि कभी कभी ये सीन की डिमांड होती है. अगर आप कम्फर्टेबल नहीं है, तो आप बता सकते हैं लेकिन मैं इस वजह से फिल्में मिस करती रही.'

पेरेंट्स नहीं थे सपोर्ट में
एक्ट्रेस ने बताया कि शुरू में उनके पेरेंट्स फिल्में करने और कॉलेज छोड़ने के सपोर्ट में नहीं थे. जब उन्हें पहले शो का ऑफर मिला औ उन्होंने अपने पापा को बताया तो वो इसके लिए राजी नहीं हुए थे. मृणाल को कॉलेज और काम दोनों पर फोकस करना था, लेकिन जब अटेंडेंस ऊपर-नीचे हुई तो उनके पापा ने पूरी तरह शो पर फोकस करने के लिए कहा.

बता दें कि मृणाल को पिछली बार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म फैमिली स्टार में देखा गया था. इस फिल्म को मिक्सड रिव्यूज मिले थे और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई. मृणाल के हाथ में अब पूजा मेरी जान है. फिल्म की शूटिंग हो गई है और पोस्ट प्रोडेक्शन का काम चालू है. 

मृणाल को सीता रामम, हे नन्ना, जर्सी, लस्ट स्टोरीज 2, सुपर 30, गुमराह जैसी फिल्मों में देखा गया.

ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan ने शिरीष कुंदर को मारा था थप्पड़? फराह खान ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह
25 साल से टिंटेड चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? खुद बताई इसकी असली वजह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget