एक्सप्लोरर

Mrs Chatterjee vs Norway BO Collection: ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की बॉक्स ऑफिस पर हालत बेहद खराब, छठे दिन महज इतना किया कलेक्शन

Mrs Chatterjee vs Norway BO Collection: ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की बॉक्स ऑफिस पर हालत अब काफी खराब हो चुकी है. फिल्म की कहानी तो दमदार होने के बावजूद ऑडियंस को ये फिल्म पसंद नहीं आई है.

Mrs Chatterjee vs Norway BO Collection Day 6:  ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ (Mrs Chatterjee vs Norway ) सागरिका चक्रवर्ती की रियल लाइफ स्टोरी से इंस्पायर है जिनके बच्चों को नॉर्वे अथॉरिटिज ने उनसे ले लिया था. आशिमा छिब्बर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की दमदार एक्टिंग की काफी सराहना हुई है बावजूद इसके ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए ओपनिंग डे से ही काफी स्ट्रगल कर रही है. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने अपनी रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को कितनी कमाई की है.

 ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे ने छठे दिन कितनी कमाई की?
 ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के दमदार कंटेंट और रानी मुखर्जी की शानदार एक्टिंग की तमाम सेलेब्स ने भी जमकर तारीफ की है. क्रिटिक्स ने भी फिल्म की सराहना की है लेकिन सिनेमाघरों में ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ को ऑडियंस नसीब नहीं हुई हैं. फिल्म की ओपनिंग खास नहीं रही थी हालांकि इसके बाद वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में मामूली इजाफा हुआ लेकिन इसके बाद सोमवार और मंगलवार को एक बार फिर फिल्म की कमाई में गिरावट आई. अब फिल्म के छठे दिन की शुरुआती कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं. सैकलिन की रिपोर्ट के मुताबिक  ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने अपनी रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 1.45 करोड़ रुपयों की कमाई की है. इसी क साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 9.87 करोड़ रुपये हो गया है.

मिसेज चटर्जी’ ने पार किया 10 करोड़ NBOC का आंकड़ा 
‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने नेशनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.  इसी के साथ रानी की फिल्म साल 2023 की इस मार्क को पार करने वाली पहली फिल्म बन गई है. ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1.52 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन के साथ 1.27 करोड़ तक है. विदेशी बाजारों ने 0.60 करोड़ का ग्रॉस रेवेन्यू देखा, जिससे दुनिया भर में ग्रॉस कलेक्शन 7.04 करोड़ तक पहुंच गया."

 

 ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की क्या है कहानी?
लीगल ड्रामा  ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ एक रियल लाइफ बंगाली इमिग्रेंट की स्टोरी है जिसने अपने बच्चों की कस्टडी हासिल करने के लिए नॉर्वे सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. उस पर अपने बच्चों का खराब पालन-पोषण का आरोप लगाया गया था और उससे उसके मासूम बच्चों को छीन लिया गया था. रानी मुखर्जी ने पर्दे पर इस कहानी को अपनी पावर पैक्ड परफॉर्मेंस से बयां किया है. फिल्म में अनिर्बान भट्टाचार्य और जिम सरभ ने भी अहम रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें:-Kangana Ranaut Birthday: 16 साल की उम्र में 'पंगा' लेकर एक्टिंग करने गई थीं कंगना, जानें कैसे बनीं बॉलीवुड की क्वीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन
Awarapan 2 करने के लिए राजी नहीं थे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बनी बात
'आवारापन' करने के लिए राजी नहीं थे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बनी बात
'सब केसर बेच रहे हैं और आप...', सवाल पर अक्षय कुमार ने दिया ऐसा रिएक्शन
'सब केसर बेच रहे हैं और आप...', सवाल पर अक्षय कुमार ने दिया ऐसा रिएक्शन
'रेस्टोरेंट में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच
'रेस्टोरेंट में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget