एक्सप्लोरर

इस हॉरर फिल्म को देखने वालों ने की खून की उल्टी, कुछ को आया अटैक? जानें सच है या अफवाह

Most Horror Movie The Exorcist: हॉरर फिल्म द एक्सोरसिस्ट सबसे भयानक फिल्म बताई जाती है. ऐसा माना जाता है कि इस फिल्म को देखने वालों ने खून की उल्टी की और कई लोगों को तो हार्ट अटैक भी आया.

Most Horror Movie The Exorcist: हॉरर फिल्मों के दीवाने बहुत से होते हैं. किसी को हॉरर-कॉमेडी फिल्में पसंद होती हैं तो किसी को भयानक वाली हॉरर फिल्में पसंद होती है. लेकिन क्या आपने सुना है कि एक ऐसी हॉरर फिल्म थी जो अपने आप में शापित थी?

आपको लग रहा होगा शापित हॉरर फिल्म कैसे हो सकती है क्योंकि हॉरर फिल्मों की कहानी को लेखक लिखता है. लेकिन ये सच है एक हॉलीवुड की हॉरर फिल्म थी जो शापित थी.

उस फिल्म का नाम 'द एक्सॉर्सिस्ट' था और ये 1973 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के बारे में कहा जाता है कि थिएटर्स में कई दर्शकों को ये फिल्म देखकर हार्ट अटैक आ गया था और कई लोग तो खून की उल्टी करने लगे थे.

बताया जाता है कि अमेरिका के कई थिएटर्स के बाहर एंबुलेंस भी खड़ी होती थी. चलिए आपको इस फिल्म से जुड़े कुछ हैरान करने वाले किस्से बताते हैं.


इस हॉरर फिल्म को देखने वालों ने की खून की उल्टी, कुछ को आया अटैक? जानें सच है या अफवाह

 'द एक्सॉर्सिस्ट' क्यों थी शापित फिल्म?

26 दिसंबर 1973 को फिल्म 'द एक्सॉर्सिस्ट' रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन विलियम फ्राइडकिन ने किया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी और इसे हॉलीवुड की टॉप हॉरर फिल्मों की लिस्ट में रखा गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब फिल्म 'द एक्सॉर्सिस्ट' का प्रीमियर क्रिटिक्स के लिए रखा गया और वो लोग थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे तो कुछ देर बाद ही सिनेमाहॉल के बाहर आ गए.

विलियम की इस हॉरर क्लासिक फिल्म में एक लड़की की कहानी को दिखाया गया. यूके की फारआउट मैग्जीन ने दावा किया था इस फिल्म की शूटिंग जब शुरू हुई तो अजीबोगरीब घटनाएं भी हुईं. कभी सेट पर आग लग जाती थी तो कभी रेस्टरूम में कास्ट के साथ कुछ हैरान करने वाले वाकया हो जाया करते थे.


इस हॉरर फिल्म को देखने वालों ने की खून की उल्टी, कुछ को आया अटैक? जानें सच है या अफवाह

फिल्म से जुड़े लोगों की हुई थी मौत?

इसी रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस फिल्म से जुड़े लगभग 20 लोगों की मौत भी हुई थी. शूटिंग खत्म होने के बाद एक्टर जैक मैकगोवन और वासिलिकी मालियारोस (इन किरदारों की मौत फिल्म में दिखाई गई) की मौत फिल्म रिलीज के बाद हो गई थी. सेट पर हर दिन कोई ना कोई घायल हो जाया करता था और ये सबकुछ क्यों हो रहा था इसका पता आजतक नहीं चल पाया.

लीड एक्ट्रेस के बेटी की भी हुई थी मौत!

बताया जाता है कि जो एक्ट्रेस फिल्म में चुड़ैल का रोल प्ले कर रही थीं उनके ऊपर भी भूत आ गया था. उनका बेटा उसी दौरान एक्सीडेंट में मारा गया था. यूके की कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि जब फिल्म रिलीज हुई तो फिल्म देखने के दौरान ही कई लोगों की हार्ट अटैक आने से मौत हुई तो कई लोग वहीं खून की उल्टी करने लगे थे.

किस ओटीटी पर मौजूद है 'द एक्सॉर्सिस्ट'?

इस फिल्म की शूटिंग से लेकर रिलीज के बाद तक जो कुछ भी हुआ उन सभी वजहों से इस फिल्म को दुनिया की सबसे शापित फिल्म माना गया. इतनी खबरों के बाद भी लोग सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए लाइन लगाया करते थे और ये फिल्म उस समय खूब चली थी.

अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो ये प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है जिसे आप सबस्क्रिप्शन के साथ देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Rehnaa Hai Terre Dil Mein कैसे बनी कल्ट क्लासिक? बॉक्स ऑफिस पर हुई थी बुरी तरह फ्लॉप, फिर रिलीज से फैंस हैं खुश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे पति से मिलिए...', जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
'सैयारा' के टाइटल ट्रैक पर तनिष्क बागची का दावा, बोले- अब तक नहीं मिले 8 लाख रुपये
'सैयारा' के टाइटल ट्रैक पर तनिष्क बागची का दावा, बोले- अब तक नहीं मिले 8 लाख रुपये
570 करोड़ कमाने वाली 'सैयारा' को एक साल पूरा, वेम्बली स्टेडियम में हुआ अहान पांडे-अनीत पड्डा का रीयूनियन, देखें फोटोज
570 करोड़ कमाने वाली 'सैयारा' को 1 साल पूरा, वेम्बली स्टेडियम में हुआ अहान-अनीत का रीयूनियन
Mehdi Hassan Birth Anniversary: शहंशाह-ए-गजल: जब परिवार चलाने के लिए मैकेनिक बने मेहदी हसन, फिर रियाज ने बदल दी किस्मत
शहंशाह-ए-गजल: जब परिवार चलाने के लिए मैकेनिक बने मेहदी हसन, फिर रियाज ने बदल दी किस्मत

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget