एक्सप्लोरर

Money Laundering Case में सुनवाई टली ,अब 12 दिसंबर को कोर्ट के समक्ष पेश होंगी Jacqueline Fernandez

Money Laundering Case: सुकेश चंद्रशेखर के करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में सह आरोपी जैकलीन फर्नांडीस के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर सुनवाई 12 दिसंबर के लिए टल गई.

Money Laundering Case: सुकेश चंद्रशेखर के करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में सह आरोपी जैकलीन फर्नांडीस के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर सुनवाई 12 दिसंबर के लिए टल गई. 12 दिसंबर को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट सुकेश चंद्रशेखर समेत तमाम आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने से पहले तमाम आरोपियों के वकीलों की दलील सुनेगी.

दलीलें सुनने के बाद ही अदालत यह तय करेगी कि क्या दिल्ली पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडीस के खिलाफ आरोपपत्र में जो आरोप लगाए हैं वह बनते हैं या नहींं. आरोप तय करने पर होने वाली बहस के दौरान जैकलीन फर्नांडीस के वकील अपनी दलीलों से अदालत को बताने की कोशिश करेंगे कि दिल्ली पुलिस ने जैकलीन के खिलाफ दायर चार्जशीट में जो आरोप लगाए हैं वह पूरी तरह बेबुनियाद है. आरोपी जैकलीन को इस धोखाधड़ी के बारे में जानकारी नहीं थी और वह तो खुद इसका शिकार बनी है.

कोर्ट के समक्ष अपना बचाव करेंगी जैकलीन 

आरोप तय करने को लेकर होने वाली बहस के बाद अदालत यह तय करेगी कि क्या दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में जिन बातों का जिक्र किया है उसको साबित करने के लिए उनके पास शुरुआती तौर पर तथ्य है या नहीं या फिर जैकलीन का जो पक्ष है वह शुरूआती की तौर पर सही है. अगर अदालत जैकलीन पक्ष से संतुष्ट होती है तो वह दिल्ली पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट में लगाए गए आरोपों को हटा भी सकती है. या यह भी मुमकिन है कि तमाम धाराओं में से कुछ धाराओं को हटा कर बाकी धाराओं में आगे मुकदमे की सुनवाई जारी रखें.

अगर अदालत को लगता है कि दिल्ली पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट में लगाए आरोप शुरुआती तौर पर अदालत के सामने सही नहीं पाए जा रहे तो अदालत बिना आरोप तय किए हुए हैं जैकलीन को राहत दे सकती है यानी कि आरोप मुक्त कर सकती है. लेकिन अगर अदालत को लगता है कि दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में जैकलीन के खिलाफ लगाए गए आरोपों को शुरुआती तौर पर साबित कर पाते हैं तो अदालत उन धाराओं के तहत आरोप तय कर मुकदमे की सुनवाई आगे बढ़ाएगी. यानी जैकलीन की मुश्किलें बढ़ेंगी या मिलेगी राहत यह आरोप तय करने को आने वाले अदालत के आदेश से काफी हद तक साफ हो सकता है.

यह भी पढ़ें- Money Laundering Case में सुनवाई के लिए पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची जैकलीन फर्नांडिस, चार्जशीट पर होगी बहस

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', इतने करोड़ से आगे चल रही इमरान की फिल्म
LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', हैरान कर देगा कलेक्शन
रानी मुखर्जी ने पूरे किए सिनेमा में 30 साल, मिला डॉक्टरेट सम्मान
रानी मुखर्जी ने पूरे किए सिनेमा में 30 साल, मिला डॉक्टरेट सम्मान
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, दोपहर 2 बजे तक कलेक्शन 4 करोड के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, दोपहर 2 बजे तक कलेक्शन 4 करोड के पार

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget