एक्सप्लोरर

कपिल मिश्रा ने कहा- वो कोख उजाड़ दो जो किसी आतंकी को जन्म दे सके, स्वरा भास्कर बोलीं- अपने गटर रूपी मुंह को बंद रखो

दिल्ली से आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने एक विवादित ट्वीट किया, जिसके बाद कपिल और अभिनेत्री स्वरा भास्कर के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ गई.

मुंबई: बीते 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा ज़िले में सीआरपीएफ की टुकड़ी पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवानों की जान चली गई और कई घायल हुए थे. इस आतंकी हमले के बाद से देशभर में बड़े स्तर पर लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं ज़ाहिर कर रहे हैं. इस बीच 14 फरवरी को ही दिल्ली से आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने एक विवादित ट्वीट किया, जिसके बाद कपिल और अभिनेत्री स्वरा भास्कर के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ गई.

सबसे पहले कपिल मिश्रा ने 14 फरवरी को एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, “बदला एक सर्जिकल स्ट्राइक से नहीं होगा. बदला उनके 40-50 सैनिक मार कर नहीं होगा. बदला हो जैसे इसराइल लेता है. बदला हो जैसे अमेरिका ने लिया. बदला जैसे श्रीलंका ने LTTE के साथ किया. बदला हो इस्लामिक आतंक का पूरा नाश. वो कोख उजाड़ दो जो किसी आतंकी को जन्म दे सकें.”

कपिल मिश्रा ने कहा- वो कोख उजाड़ दो जो किसी आतंकी को जन्म दे सके, स्वरा भास्कर बोलीं- अपने गटर रूपी मुंह को बंद रखो

कपिल मिश्रा के इस ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए स्वरा भास्कर ने ट्विटर इंडिया और ट्विटर के आधिकारिक अकाउंट को टैग करते हुए लिखा, “इस ट्वीट का आखिरी लाइन नरसंहार के लिए उकसा रहा है.”

कपिल मिश्रा ने कहा- वो कोख उजाड़ दो जो किसी आतंकी को जन्म दे सके, स्वरा भास्कर बोलीं- अपने गटर रूपी मुंह को बंद रखो

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर कपिल मिश्रा भड़क उठे और उन्होंने स्वरा को जेहादन करार देते हुए कहा, “आपकी उंगली बड़ी देर से फ्री हुई ट्वीट के लिए स्वरा भास्कर. बाकि जेहादन ये कल कर चुकीं. जम्मू को बदनाम करने के बाद नया खेल. मुझे ट्विटर से हटाने का. आतंक की कोख उजाड़ने पर तुम सबको इतनी आग क्यों लगी? जेनोसाइड कश्मीरी पंडितों का हुआ था, बंगाल में डायरेक्ट एक्शन डे के दिन हुआ था.”

कपिल मिश्रा ने कहा- वो कोख उजाड़ दो जो किसी आतंकी को जन्म दे सके, स्वरा भास्कर बोलीं- अपने गटर रूपी मुंह को बंद रखो

इस पर स्वरा ने कपिल मिश्रा को फिर जवाब दिया. उन्होंने लिखा, “ये विकृत व्यक्ति हमारे देश का एक निर्वाचित प्रतिनिधि है. घटिया.”

कपिल मिश्रा ने कहा- वो कोख उजाड़ दो जो किसी आतंकी को जन्म दे सके, स्वरा भास्कर बोलीं- अपने गटर रूपी मुंह को बंद रखो

ट्विटर पर ये ज़ुबानी जंग यही नहीं रुकी. स्वरा के घटिया कहने पर कपिल मिश्रा ने कहा, “हां स्वरा भास्कर मैं एक चुना हुआ प्रतिनिधि हूं और तुम एक फ्लॉप साइड अभिनेत्री. हमारे देश से नफरत करने का तुम्हारे पास एक और कारण. गाली के जवाब में गाली नहीं दूंगा लेकिन सैनिकों का मजाक उड़ाओगे, आतंक की कोख बचाओगे, जेहादियों को sympathy (दया) दिखाओगे तो ऐसे ही मुंहतोड़ जवाब दूंगा.”

कपिल मिश्रा ने कहा- वो कोख उजाड़ दो जो किसी आतंकी को जन्म दे सके, स्वरा भास्कर बोलीं- अपने गटर रूपी मुंह को बंद रखो

कपिल मिश्रा के इस ट्वीट के जवाब में स्वरा भास्कर ने लिखा, “कपिल जी, हमारे सैनिकों की शहादत को अपनी नफ़रती और घटिया सोच के लिए मंच मत बनाओ! उन वीरों के सम्मान में अपने गटर रूपी मुंह को बंद रखो! बाकी आपको झूठे इल्ज़ाम लगाने की बीमारी है.. ये जग जाहिर है! Get well soon!”

कपिल मिश्रा ने कहा- वो कोख उजाड़ दो जो किसी आतंकी को जन्म दे सके, स्वरा भास्कर बोलीं- अपने गटर रूपी मुंह को बंद रखो

बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने 100 किलोग्राम विस्फोटक से भरे एक वाहन से सीआरपीएफ की बस को टक्कर मारकर इस हमले को अंजाम दिया था. हमले के बाद से देश गुस्से में है और जगह-जगह पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. शहीद के परिवारवालों सहित पूरा देश इस हमले का बदला मांग रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख के बर्थडे पर 2 नवंबर को होगा बड़ा धमाका? सिद्धार्थ आनंद के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
शाहरुख के बर्थडे पर 2 नवंबर को होगा बड़ा धमाका? सिद्धार्थ आनंद के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
लाइव: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मकोका के तहत 11 आरोपियों पर केस दर्ज, रिमांड के लिए कोर्ट में पेशी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मकोका के तहत 11 आरोपियों पर केस दर्ज, रिमांड के लिए कोर्ट में पेशी
रणबीर कपूर या रणवीर सिंह, कौन है ज्यादा दमदार एक्टर? वरुण धवन ने किया खुलासा
रणबीर कपूर या रणवीर सिंह, कौन है ज्यादा दमदार एक्टर? वरुण धवन ने किया खुलासा

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget