एक्सप्लोरर

'सांवले रंग की वजह से हुआ हूं अपमानित', बायोपिक को लेकर मिथुन चक्रवर्ती का छलका दर्द

Mithun Chakraborty: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने अभिनेता बनने से पहले बहुत संघर्ष किया है. अपनी बायोपिक को लेकर जीवन के सबसे मुश्किल दिनों को याद कर मिथुन चक्रवर्ती का दर्द छलका है.

Mithun Chakraborty Biopic: हिंदी सिनेमा के सबसे दमदार एक्टर की जब भी बात की जाएगी तो उसमें मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) का नाम जरूर शामिल होगा. मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी लगन और कड़ी मेहनत के बाद खास मुकाम बनाया है. हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती ने बताया है कि उन्होंने सांवले रंग की वजह से संघर्ष के दिनों में बहुत कुछ झेला है. साथ ही अपनी बायोपिक बनाने को लेकर मिथुन ने साफ इनकार कर दिया है.

चेहरे के रंग की वजह से अपमानित हुए हैं मिथुन

मिथुन चक्रवर्ती की गिनती इंडस्ट्री के उन चुनिंदा एक्टर में होती है, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है. हाल ही में टीवी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप के डिस्को किंग एपिसोड में मिथुन चक्रवर्ती ने जीवन के संघर्ष के दिनों को याद किया है. मिथुन चक्रवर्ती ने कहा है कि वह कभी नहीं चाहते की उनके ऊपर कोई भी बायोपिक फिल्म बने. क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ ऐसा देखा है, जो वो किसी को दिखाना या बताना नहीं चाहते हैं.

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा है- मैंने अपने चेहरे के सांवले रंग की वजह से बहुत अपमान सहा है. एक्टर बनने से पहले मेरा ये ठिकाना नहीं था कि मैं कहां सोऊंगा और क्या खाऊंगा. मैंने अपने जीवन में बहुत उतार चढ़ाव देखें है और बहुत कुछ झेला है. फुटपाथ पर सो कर और कई दिनों तक भूखा रह कर मैंने बीते समय में अपना वक्त गुजारा है. इसलिए मैं कभी नहीं चाहूंगा कि मेरे जीवन पर बायोपिक बने. इस तरह से संघर्ष के दिनों को याद कर मिथुन चक्रवर्ती का दर्द झलका है. 

इस फिल्म में नजर आएंगे मिथुन चक्रवर्ती

बात की जाए मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के वर्कफ्रंट के बारे में तो आने वाले समय में मिथुन हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकार संजय दत्त, सनी देओल और जैकी श्रॉफ के साथ नजर आएंगे. मिथुन चक्रवर्ती की अगली फिल्म का नाम बाप ऑफ ऑल फिल्म्स है. हालांकि ये फिल्म का टाइटल अभी तक फाइनल नहीं हुआ है. इस फिल्म में मिथुन येडा भगत के किरदार में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- जल्द शादी रचाने जा रही हैं साउथ एक्ट्रेस मंजिमा मोहन, बॉयफ्रेंड गौतम कार्तिक संग लेंगी फेरे!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 200 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 4.30 बजे तक का कलेक्शन
200 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 4.30 बजे तक का कलेक्शन
कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में छाईं लारा दत्ता, लेकिन 'रामायण' में दशरथ की तीसरी रानी सुमित्रा कौन?
कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में छाईं लारा दत्ता, लेकिन 'रामायण' में दशरथ की तीसरी रानी सुमित्रा कौन?
Friendship Day 2026: अनुपम खेर से लेकर काजोल तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में मनाया फ्रेंडशिप डे
अनुपम खेर से लेकर काजोल तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने खास अंदाज में मनाया फ्रेंडशिप डे
'बंटवारा 1947' के प्रमोशनल टूर में दिखेगा सनी देओल का खास अंदाज, रियल हीरोज को करेंगे सम्मानित
'बंटवारा 1947' के प्रमोशनल टूर में दिखेगा सनी देओल का खास अंदाज, रियल हीरोज को करेंगे सम्मानित

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget