एक्सप्लोरर

Mithun Chakraborty Health: मिथुन चक्रवर्ती की बिगड़ी तबीयत, कोलकाता के अस्पताल में हैं भर्ती, बेटे ने दिया एक्टर का हेल्थ अपडेट

Mithun Chakraborty: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत खराब बताई जा रही है. उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में आज सुबह भर्ती कराया गया है. फिलहाल डॉक्टर उनके जरूरी टेस्ट कर रहे हैं.

Mithun Chakraborty Hospitalised: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. दरअसल मिथुन को शनिवार सुबह  सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के अपोलो  अस्पताल में भर्ती कराया गया .एक्टर के एक करीबी ने बताया कि सुबह से मिथुन काफ़ी असहज महसूस कर रहे थे और इसीलिए उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है. वहीं एक्टर के बेटे ने मिथुन का हेल्थ अपडेट भी एबीपी न्यूज को मैसेज के जरिये दिया है. 

बेटे ने दिया मिथुन का हेल्थ अपडेट
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने एबीपी न्यूज़ को मैसेज कर एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया है. मिमोह ने बताया, " पापा 100 फीसदी फाइन हैं और ये रूटीन चेकअप है. लेकिन आपके कंसर्न के लिए थैंक्यू."

वहीं अस्पताल में मौजूद मिथुन के करीबी का कहना है कि मिथुन को लेकर घबराने की कोई बात नहीं है और वो ठीक हैं. सूत्र ने ये भी कहा कि फिलहाल मिथुन को अटैंड कर रहे डॉक्टर्स उन के सभी टेस्ट कर रहे हैं.कहा जा रहा है कि मिथुन को सीने में दर्द उठा था, मगर अस्पताल में मौजूद करीबी सूत्र ने इससे इनकार करते हुए उन्हें अहसज महसूस करने की बात बताई.

पद्म भूषण से सम्मानित हुए मिथुन चक्रवर्ती
हाल ही में मिथुन को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान सरकार ने किया था.एक्टर और पॉलिटिशियन ने इस खबर के बाद अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हुए बंगाली में एक वीडियो में कहा, “मुझे गर्व है, मैं यह पुरस्कार पाकर खुश हूं. मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं. मैंने कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा. बिना मांगे कुछ पाने की अनुभूति आज मुझे हो रही है. यह बिल्कुल अलग एहसास है. यह बहुत अच्छा एहसास है.”

मिथुन चक्रवर्ती वर्क फ्रंट
इस बीच, मिथुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार मौनी रॉय, सुभाश्री गांगुली, सरबंती चटर्जी और पूजा बनर्जी के साथ डांस रियलिटी शो डांस बांग्ला डांस में जज के रूप में देखा गया था. एक्टर को आखिरी रिलीज  बंगाली फिल्म 'काबुलीवाला' थी. ये दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन सुमन घोष ने किया है.

फिल्म के बारे में हिंदुस्तान टाइम्स बांग्ला से बात करते हुए, मिथुन ने कहा, "काबुलीवाला कोई ऐसी फिल्म नहीं है जिसे मैंने यूं ही करने के बारे में सोचा था. हालांकि यह एक बंगाली फिल्म है, लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि यह एक बंगाली भाषी अफगान के बारे में है, न कि एक बंगाली भाषी के बारे में आजकल हर कोई हर चीज़ को बहुत बारीकी से देखता है, इसलिए यह बहुत बड़ी बात थी. फ़िल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक अफ़ग़ान बंगाली सीखता है और उसे हिंदी और बंगाली के मिश्रण से बोलता है."

ये भी पढ़ें: TBMAUJ Box Office Collection Day 1: थिएटर्स में छा गई शाहिद कपूर-कृति सेनन की केमिस्ट्री! 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने बॉक्स ऑफिस पर की दमदार ओपनिंग!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऑस्कर नहीं मिला तो निराशा होगी...', रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बोले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस
रणबीर कपूर की 'रामायण' से सीएम देवेंद्र फडणवीस को ऑस्कर की उम्मीद, दिया बड़ा बयान
फिल्मी कुत्ते के काटने से बाल-बाल बची रवीना टंडन, स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा, Video वायरल
Video: फिल्मी कुत्ते के काटने से बाल-बाल बची रवीना टंडन, स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा
'गोलमाल 5' की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने बता दी सारी सच्चाई
'गोलमाल 5' की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने बता दी सारी सच्चाई
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget