एक्सप्लोरर

अक्षय कुमार के अपोजिट फिल्म 'पृथ्वीराज' से डेब्यू करेंगी मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, हवन के साथ शुरु की शूटिंग

मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर अगले साल दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म 'पृथ्वीराज' के साथ डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म को डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट कर रहे हैं.

साल 2017 की मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर अक्षय कुमार के अपोजिट फिल्म 'पृथ्वीराज' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं, इस फिल्म को दिग्गज डायरेक्टर डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म की कहानी निडर राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता पर आधारित है. इसमें 'पृथ्वीराज' के रूप में सुपरस्टार अक्षय हैं, जबकि मानुषी छिल्लर पृथ्वीराज के जीवन का प्यार, 'संयोगिता' की भूमिका निभाएंगी.

इस बारे में फिल्म के निर्देशक द्विवेदी ने कहा, "हमने भूमिका के लिए बहुत सारे युवा और नए चेहरों का ऑडिशन लिया क्योंकि हम एक शानदार भारतीय नायिका की तलाश कर रहे थे, क्योंकि संयोगिता अविश्वसनीय रूप से सुंदर स्त्री थीं. वह भी एक मजबूत, आत्मविश्वास से भरी महिला थीं. हम ऐसे किसी को ढूंढना चाह रहे थे जो संयोगिता के आकर्षक व्यक्तित्व से मेल खा सकता था और हमें वह मानुषी में मिलीं."

निर्देशक ने कहा कि मानुषी ने इस भूमिका के लिए एक दो बार ऑडिशन दिया. उन्होंने कहा, "हम इस कास्टिंग के साथ किसी तरह का कोई चांस नहीं लेना चाहते थे. मानुषी हफ्ते में छह दिन तक रिहर्सल कर रही हैं और यश राज फिल्म्स द्वारा उन्हें पिछले नौ महीनों से अच्छी तरह से तैयार किया जा रहा है."

इस फिल्म के लिए उत्साहित मानुषी ने कहा कि उनका अब तक का जीवन एक परियों की कहानी की तरह है, अब वह अपने बड़े डेब्यू का इंतजार कर रही हैं. उन्होंने कहा, "मैं इस जर्नी के माध्यम से होने वाली लर्निंग को लेकर काफी खुश और रोमांचित हूं. मेरी जिंदगी अब तक वास्तव में एक परी कथा है, जिसमें मिस इंडिया बनने से लेकर मिस वर्ल्ड बनने तक और मेरी पहली फिल्म के रूप में इतनी बड़ा प्रोजेक्ट को हासिल करना शामिल रहा है. यह फिल्म, मेरे जिंदगी का एक नया रोमांचक अध्याय है.''

मानुषी का मानना है कि राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभाना एक बड़ा दायित्व है. संयोगिता के बारे में बोलते हुए मानुषी ने कहा, ''वह एक शक्तिशाली व्यक्तित्व वाली थीं और जो सही है उसके लिए खड़ी रहीं, उस वक्त में भी उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण फैसले खुद से लिए. उनका जीवन भारतीय इतिहास का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अध्याय है और मैं उसे यथासंभव सटीक रूप से निभाने की पूरी कोशिश करूंगी.''

फिल्म 'पृथ्वीराज' यश राज फिल्म की तरफ से बानाई जा रही है. जिसे दूरदर्शन की एतिहासिक सीरीज 'चाणक्य' को डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी कर रहे है. फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज की जाएगी.

यहां पढ़ें

मानुषी छिल्लर ब्लैक साड़ी में कुछ इस अंदाज में आईं नज़र

रक्षाबंधन के मौके पर मानुषी छिल्लर ने भाई, बहन के साथ इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू, बोलीं- बहुत लड़ना है
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!
'जब रामायण आएगी तो...', रकुल प्रीत सिंह ने बताया नितेश तिवारी की 'रामायण' में क्यों बनीं शूर्पणखा?
'जब रामायण आएगी तो...', रकुल प्रीत सिंह ने बताया नितेश तिवारी की 'रामायण' में क्यों बनीं शूर्पणखा?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget