एक्सप्लोरर

ट्रोलिंग पर मिमी चक्रवर्ती ने कहा, 'लोग समानता की बात करते हैं, लेकिन बदलाव नहीं देख सकते'

फिल्मों से राजनीति में आई बंगाली अभिनेत्री को एक अन्य अभिनेत्री से राजनेता बनीं नुसरत जहां के साथ संसद के सामने वेस्टर्न ड्रेस पहने तस्वीरें पोस्ट करने पर बुरी तरह से ट्रोल किया गया.

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की नवनिर्वाचित सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती हाल ही में संसद पहुंचीं थीं और इस दौरान वो वेस्टर्न ड्रेस में थीं. सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया. अब उन्होंने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है, मिमी ने कहा है कि ऐसे लोगों के पास करने के लिए कुछ और नहीं है.

मिमी ने कहा कि उन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला है. उन्होंने कहा, "अगर एक महिला सांसद के कपड़ों की पसंद तीखी बहस का विषय बन जाती है, तो महिला सशक्तीकरण की सभी बातें बकवास हैं. लोग सिर्फ समानता की बात करना पसंद करते हैं, लेकिन उनके लिए कोई भी बदलाव देखना मुश्किल है."

ट्रोलिंग पर मिमी चक्रवर्ती ने कहा, 'लोग समानता की बात करते हैं, लेकिन बदलाव नहीं देख सकते

बता दें कि फिल्मों से राजनीति में आई मिमी ने अपनी जो तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी उसमें उनके साथ अभिनेत्री नुसरत जहां भी थीं. इन तस्वीरों में ये दोनों अभिनेत्रियां बहुत ही ग्लैमरस नज़र आ रही थीं. 

ट्रोलिंग पर मिमी चक्रवर्ती ने कहा, 'लोग समानता की बात करते हैं, लेकिन बदलाव नहीं देख सकते

मिमी ने सोमवार को जहां को टैग करते हुए ट्वीट किया, "और हम फिर से..संसद में नुसरत जहां का पहला दिन." तस्वीर में दोनों अपना पहचान पत्र दिखाते नजर आ रही हैं.

ट्रोलिंग पर मिमी चक्रवर्ती ने कहा, 'लोग समानता की बात करते हैं, लेकिन बदलाव नहीं देख सकते

मिमी ने कहा कि यह खुशी की बात है कि 2019 में लोकसभा में बड़ी संख्या में महिलाएं होंगी. उन्होंने कहा, "हम 33 प्रतिशत महिला प्रतिनिध्तिव के लिए लड़ाई जारी रखेंगे. मुझे खुशी है कि तृणमूल ने इस चुनाव में 41 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को उतारा."

आलोचना को नजरअंदाज करते हुए मिमी ने कहा कि वह संसद में अपने काम करने का इंतजार कर रही हैं और उन्होंने पहले ही तय कर लिया है कि उन्हें किन क्षेत्रों पर फोकस करना है. उन्होंने कहा कि जल समस्या दूर करने पर ध्यान देना उनकी प्राथमिकता होगी क्योंकि नलकूप और अन्य स्रोत तेजी से सूख रहे हैं.

जादवपुर से सांसद चुनी गईं मिमी को ऑनलाइन यूजर्स द्वारा यह कहकर निशाना साधा गया कि संसद किसी फिल्म का सेट नहीं है, जबकि अन्य ने उन्हें नाटक नहीं करने और बंगाल को शर्मिदा नहीं करने की सलाह तक दे डाली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां
बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां
'ईठा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फूट-फूट कर रोईं श्रद्धा कपूर, बोलते हुए छलक पड़े आंसू
'ईठा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फूट-फूट कर रोईं श्रद्धा, बोलते हुए छलके आंसू

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget