एक्सप्लोरर

साजिद खान के बाद अब यौन शोषण के आरोपी नाना पाटेकर को Housefull 4 से हटाया गया

नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एबीपी न्यूज़ से इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें फिल्म से हटा दिया गया है. कुछ दिनों पहले ही नाना पाटेकर इस फिल्म की शूटिंग कर जोधपुर से मुंबई लौटे हैं और आज मेकर्स ने उन्हें बड़ा झटका दिया है.

नई दिल्ली: साजिद खान के बाद अब यौन शोषण का आरोप झेल रहे अभिनेता नाना पाटेकर को भी 'हाउसफुल 4' से हटा दिया गया है. नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर से जब एबीपी न्यूज़ ने संपर्क किया तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि नाना पाटेकर अब 'हाउसफुल 4' का हिस्सा नहीं होंगे. मल्हार ने कहा, "नाना पाटेकर नहीं चाहते हैं कि उनकी वजह से किसी को भी कोई असुविधा हो. ऐसे में उनके खिलाफ लगाये गये गलत इल्जामों को देखते हुए उन्होंने खुद को 'हाउसफुल 4' से अलग करने का फैसला किया है."

इससे पहले नाना पाटेकर को फिल्म से हटाने को लेकर कोई खबर नहीं थी लेकिन जैसे ही साजिद खान को हटाया गया है, उसके कुछ देर बाद ही नाना पाटेकर को भी हटाने की खबर आई.

कब क्या हुआ-

  • साजिद पर दो अभिनेत्रियों सोनाली चोपड़ा और रैचल वाइट और एक पत्रकार समेत कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. साजिद ही फिल्म 'हाउसफुल 4' को डायरेक्ट कर रहे थे लेकिन आज अक्षय कुमार ने ट्वीट किया कि वो 'हाउसफुल 4' की शूटिंग रद्द कर रहा रहे हैं.
  • अक्षय ने ट्वीट किया, "यह ऐसी बातें हैं जिनमें सख्त कार्रवाई की जरूरत है. मैं किसी भी ऐसे आदमी के साथ काम नहीं करूंगा, जो दोषी पाया जाएगा. जिनके साथ भी उत्पीड़न हुआ है, उनकी पीड़ा सुनी जाए और उनके साथ न्याय किया जाए."
  • इसके बाद से ही साजिद ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने 'हाउसफुल 4' छोड़ दी है.
  • साजिद ने ट्विटर पर लिखा, ''मेरे खिलाफ लगे आरोपों और मेरे परिवार, मेरे प्रोड्यूसर और 'हाउसफुल 4' के स्टार्स के द्वारा मेरे उपर बनाए जा रहे प्रेशर के बाद ये मेरी नैतिक जिम्मेदारी बन जाती है कि फिल्म की डायेक्टर की पोस्ट छोड़ दूं. जब तक मैं अपनी बेगुनाही साबित न कर दूं तब तक मैं मीडिया दोस्तों से रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि वो कृपया अपना फैसला न सुनाएं. आरोप की बिनाह पर किसी को जज न किया जाए.''
  • अब नाना पाटेकर को भी फिल्म से निकाल दिया गया है.

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया है कि 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न किया था. हाल ही में तनुश्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में लिखित में शिकायत दर्ज कराई. उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 353 और 503 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. शिकायत में उन्होंने कहा, "मेरे प्रति नाना पाटेकर का व्यवहार अनुचित था, गाने में उनका पार्ट खत्म हो जाने के बावजूद वह सेट पर मौजूद थे. उन्होंने डांस सिखाने के नाम पर मेरी बांह पकड़कर मुझे अपनी ओर खींचा था."

VIDEO:  सच्ची घटनाः तनुश्री-नाना मामले में डेजी शाह का खुलासा !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: फैमिली का मैसेज पाकर इमोशनल हुए काजी तौकीर, लव की मां के मैसेज माही को लगा बुरा
बिग बॉस 20: फैमिली का मैसेज पाकर इमोशनल हुए काजी तौकीर, लव की मां के मैसेज माही को लगा बुरा
शाहरुख खान ने एड शिरीन को कहा थैंक्यू, सिंगर ने बताया कैसे मिला 'किंग' का गाना
शाहरुख खान ने एड शिरीन को कहा थैंक्यू, सिंगर ने बताया कैसे मिला 'किंग' का गाना
'जेलर 2' के फैंस के लिए गुडन्यूज, ओटीटी पर रिलीज होगा 30 मिनट एक्स्ट्रा फुटेज वाला वर्जन!
'जेलर 2' के फैंस के लिए गुडन्यूज, ओटीटी पर रिलीज होगा 30 मिनट एक्स्ट्रा फुटेज वाला वर्जन!
Video: 'रामायण' की स्क्रीनिंग में आलिया ने सास नीतू संग दिए पोज, सनी देओल ने रवि दुबे को लगाया गले
'रामायण' की स्क्रीनिंग में आलिया ने सास संग दिए पोज, सनी ने रवि को लगाया गले

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget