एक्सप्लोरर

विनता नंदा के बाद संध्या मृदुल ने आलोक नाथ पर लगाए संगीन आरोप

संध्या ने कहा कि आलोक नाथ ने एक दिन उनसे माफी मांगी और कहा कि वो शराबी हैं जिसकी वजह से उनका परिवार बिखर गया है लेकिन वो अपने आपको सुधारने की कोशिश करेंगे.

नई दिल्ली: भारत में भी फैली मीटू आंधी में कई जाने-माने नाम धराशाई होते नजर आ रहे हैं. संस्कारी बाबूजी के नाम से मशहूर आलोक नाथ पर प्रोड्यूसर विनता नंदा ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं. इसके बाद अब एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने भी विनता का समर्थन करते हुए आलोक नाथ पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि किस प्रकार आलोक नाथ ने उन्हें परेशान किया था. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''मैं ज़ी के लिए एक टेलीफिल्म शूट कर रही थी जिसमें मैं लीड एक्ट्रेस थी. रीमा लागू और आलोक नाथ इसमें मेरे ऑनस्क्रीन माता पिता के किरदार में नजर आ रहे थे. इस दौरान मैं बेहद खुश थी क्योंकि मैं बाबूजी के साथ काम करने जा रही थी. शूट के दौरान आलोक कनाथ खुलकर मेरे काम की तारीफ करते थे मैं सातवें आसमान पर थी. वो मुझे भगवान की बेटी कहकर बुलाया करते थे. लेकिन एक दिन शूटिंग थोड़ी जल्दी खत्म हो गई, जिसके बाद सभी लोग डिनर करने गए. इस दौरान आलोक नाथ ने शराब पी ली और वो बार-बार मेरे पास बैठने की जिद करने लगे. इतना ही नहीं वो बार-बार कह रहे थे कि मैं उनकी हूं. इसके अलावा भी उन्होंने न जाने क्या - क्या कहा. जिस वक्त ये सब चल रहा था मेरे एक को-एक्टर ने सिचुएशन को समझा और किसी तरह वहां से बाहर निकाल लिया. हम बिना डिनर किए ही वहां से निकल गए. इसके बाद वो एक दिन मेरे कमरे में आए जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगे. मैंने किसी तरह उन्हें अपने रूम से बाहर निकाला. लेकिन वो हर रात मुझे फोन करते. मैं इतनी बुरी तरह डर गई थी कि मैंने अपने हेयर स्टाइलिस्ट को पर्मानेंट अपने कमरे में शिफ्ट करवा लिया. वो डर भरी रातें मैं कभी नहीं भूल सकती.''

इसके बाद संध्या कहती हैं कि आलोक नाथ ने एक दिन उनसे माफी मांगी और कहा कि वो शराबी हैं जिसकी वजह से उनका परिवार बिखर गया है लेकिन वो अपने आपको सुधारने की कोशिश करेंगे. इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में लोगों से कहना शुरू कर दिया कि मैं बहुत अकड़ूं हूं जिसकी वजह से मुझे काम मिलने में दिक्कत होने लगी. उन्होंने कहा जिस वक्त ये सब हुआ उस वक्त न सोशल मीडिया था और न ही ऐसे मामलों को लेकर कोई सुनवाई ही होती थी.

अपने आरोपों के बाद उन्होंने कहा कि वो विनता के साथ हैं. संध्या मृदुल ने कहा कि उनके साथ जो कुछ भी हुआ उसके लिए तो उन्होंने आलोक नाथ को माफ कर दिया लेकिन जो कुछ आलोक नाथ ने विनता नंदा के साथ किया उसके लिए वो उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी. संध्या ने कहा कि वो जिन हालातों से गुज़री हैं उसकी तुलना विनता की घटना से नहीं हो सकती.

ये भी पढ़ें:

MeToo: कैलाश खेर के बाद सिंगर अभिजीत पर लगे यौन शोषण के आरोप, कहा- कान पर किया था KISS

#MeToo: जर्नलिस्ट के बाद सिंगर सोना महापात्रा ने कैलाश खेर पर लगाए संगीन आरोप

ऋषि कपूर-नीतू की शादी में पहली बार सिंदूर लगाकर पहुंची थी रेखा, सब हो गए थे हैरान

रेखा को पकड़कर जबरदस्ती KISSकरता रहा एक्टर, वो रोती रहीं, लोग तालियां बजाते रहे!

स्वाति मालीवाल ने आलोक नाथ पर साधा निशाना, कहा- उनका ‘लापरवाह’ रवैया पुरुषों की मानसिकता को दिखाता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ सितारे खाकी पहनकर जमीन पर चमकते हैं', यूपी पुलिस के एंथम की बिग बी ने की तारीफ
अमिताभ बच्चन ने शेयर किया यूपी पुलिस का एंथम, तारीफ में कही ये बात
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चार दिनों का कलेक्शन
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- कलेक्शन
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ', 'आवारापन 2' की सक्सेस पर खुशी से झूमीं एक्टर की बीवी परवीन
'आवारापन 2' की सक्सेस पर इमरान हाशमी की पत्नी ने लुटाया प्यार, हुईं इमोशनल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget