एक्सप्लोरर

Mere Husband Ki Biwi Day 1 Prediction: इस बार बॉक्स ऑफिस पर कामयाब होगी अर्जुन-भूमि की फिल्म? जानें ओपनिंग कलेक्शन

Mere Husband Ki Biwi Box Office Day 1 Prediction: 'मेरे हसबैंड की बीवी' 21 फरवरी को पर्दे पर आ रही है. फिल्म की रिलीज से पहले हम आपको पहले दिन के प्रीडिक्टिड कलेक्शन के आंकड़े बता रहे हैं.

Mere Husband Ki Biwi Box Office Day 1 Prediction: अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुलप्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' सिनेमाघरों में जल्द दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म 21 फरवरी को पर्दे पर आ रही है. इससे पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है जो दर्शकों को काफी पसंद भी आया है.

'मेरे हसबैंड की बीवी' की रिलीज में फिलहाल 16 दिन हैं और ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है. हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन प्रीडिक्ट किए जाने लगे हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'मेरे हसबैंड की बीवी' पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2 से 2.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है.

'मेरे हसबैंड की बीवी' की स्टार कास्ट
'मेरे हसबैंड की बीवी' को जाने-माने डायरेक्टर मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है. मुदस्सर अजीज इससे पहले पति पत्नी और वो और खेल खेल में जैसी कॉमेडी फिल्में बना चुके हैं. 'मेरे हसबैंड की बीवी' को वासु भगनानी ने अपने प्रोडक्शन हाउस पूजा फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के अलावा डिनो मोरिया, हर्ष गुजराल, शक्ति कपूर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.

पहले फ्लॉप हुई थी अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की जोड़ी
अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की जोड़ी इससे पहले फिल्म द लेडी किलर में साथ दिखी थी. फिल्म पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली थी लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म को नहीं खरीदा और ये एक बॉक्स ऑफिस बॉम्ब साबित हुई. बाद में मेकर्स ने फिल्म को खामोशी से यूट्यूब पर ही रिलीज कर दिया था. अब ऐसे में अर्जुन और भूमि की जोड़ी को दर्शक सेकेंड चांस देते हैं या नहीं, ये 'मेरे हसबैंड की बीवी' के पर्दे पर आने के बाद ही पता चल पाएगा.

ये भी पढ़ें: संजीदा शेख से तलाक के बाद आमिर अली को मिला दूसरा प्यार, डेटिंग की खबरों को खुद किया कंफर्म

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादीशुदा होने के बाद भी राज कपूर का 7 साल तक चला था नरगिस संग अफेयर, बेइंतहा मोहब्बत के बाद भी शादी से किया इंकार
शादीशुदा होने के बाद भी राज कपूर का 7 साल तक चला था नरगिस संग अफेयर, बेइंतहा मोहब्बत के बाद भी शादी से किया इंकार
'मोटी' कहकर गाने से हटाई गईं आयशा खान, बयां किया दर्द बोलीं- 'रोज मिलती हैं रेप की धमकियां'
'मोटी' कहकर गाने से हटाई गईं आयशा खान, बयां किया दर्द बोलीं- 'रोज मिलती हैं रेप की धमकियां'
प्रोड्यूसर बनी मिर्जापुर की 'डिंपी' उर्फ हर्षिता गौर, होली पर रिलीज हुई पहली शॉर्ट फिल्म
प्रोड्यूसर बनी मिर्जापुर की 'डिंपी' उर्फ हर्षिता गौर, होली पर रिलीज हुई पहली शॉर्ट फिल्म
प्रियदर्शन के 'कम पढ़ाई' वाले बयान पर राजपाल यादव का छलका दर्द, कहा- 'टैलेंट मायने रखता है'
प्रियदर्शन के 'कम पढ़ाई' वाले बयान पर राजपाल यादव का छलका दर्द, कहा- 'टैलेंट मायने रखता है'

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget