एक्सप्लोरर

Pakistan Flood: बाढ़ से बेहाल अपने देश के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं पाकिस्तानी सितारे, अब महविश हयात ने की अपील

Pakistani Stars Appeal: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इन दिनों बाढ़ से बुरी तरह ग्रसित है. पाकिस्तान की तमाम बड़ी हस्तियां और फिल्मी सितारे देश की आवाम और बाकी लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं.

Mehwish Hayat Pleaded Help For Pakistani Flood Victims: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इन दिनों एक बार फिर से मुश्किलों का सामना कर रहा है. भारी बारिश के कारण पूरे देश में बाढ़ आ गई, जिसमें 1000 से ज्यादा लोगों के मारे जाने और करीब 3.3 करोड़ लोग विस्थापित होने की खबर है. ऐसे में पाकिस्तान की तमाम बड़ी हस्तियों ने देश की आवाम और बाकी लोगों से मदद की अपील की है. एक्ट्रेस महविश हयात (Mehwish Hayat) भी लोगों की मदद के लिए अलग-अलग रास्ते अपना रही हैं.

पाकिस्तानी अदाकारा महविश हयात ने एक इंटरव्यू के दौरान वहां के मौजूदा हालात को बयां किया है. एक्ट्रेस ने लाखों प्रभावितों की ओर से मदद की गुहार लगाई है. एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने बताया है कि करीब 70 हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाओं की अगले महीने तक डिलीवरी होने की उम्मीद है. ऐसे में उन्हों कहा कि वह खुद बाढ़ से प्रभावित उन इलाकों का दौरा करेंगी और यह पता लगाने की कोशिश करेंगी कि उन्हें किस तरह से मदद पहुंचाई जाए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mehwish Hayat (@mehwishhayatofficial)

यही नहीं उन्होंने लोगों से गुहार लगाते हुए कहा कि, 'इस समय वास्तव में हमें एक-जुट होकर लोगों की मदद करने की जरूरत है, क्योंकि मेरा मानना है कि आप एक जिंदगी बचा रहे हैं, तो उससे हजार जिंदगियां बच रही हैं. जो महिलाएं अभी अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं, उनके पास फिल्हाल किसी तरह की चिकित्सा सहायता नहीं होगी. उन्हें देखभाल की जरूरत होगी'. 

बेला हदीद ने की मदद की अपील
फिलीस्तीनी-अमेरिकी मॉडल बेला हदीद (Bella Hadid) ने हाल ही में पाकिस्तान में बाढ़ग्रस्त सड़कों पर स्कूल के बच्चों को ले जाते हुए एक दर्दनाक पोस्ट साझा किया है. इसके जरिए उन्होंने लोगों को बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में बताया और उन्हें आगे आकर दान देने और मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया. इसके अलावा उन्होंने जून से लेकर अगस्त तक में हुए नुकसान के आंकड़े बताए हैं, जिसके मुताबिक, करीब 33 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bella 🦋 (@bellahadid)

माहिरा खान भी लगा चुकी हैं गुहार
माहिरा खान (Mahira Khan) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि इस समय बड़ा हो या छोटा कोई किसी भी तरह से मदद कर सकता है. साथ ही माहिरा ने पाकिस्तान की एक फाउंडेशन के ट्वीट को रीट्वीट भी किया है. इससे पहले एक्टर हुमांयू सईद (Humayun Saeed) ने भी लोगों से डोनेशन की अपील की थी.

Throwback: आलिया भट्ट ने कभी नहीं देखा अपनी शादी का सपना, जानें क्या है एक्ट्रेस की ख्वाहिश?

Anushka Sharma और Virat Kohli ने अलीबाग में खरीदा 8 एकड़ का फार्महाउस, कीमत उड़ा देगी आपके होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'100% ऑस्कर मिलेगा...', टीवी के कृष्ण ने 'रामायण' को लेकर किया प्रिडिक्शन
'100% ऑस्कर मिलेगा...', टीवी के कृष्ण ने 'रामायण' को लेकर किया प्रिडिक्शन
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
Box office Collection: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
Box Office Day 1 Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में ऐतिहासिक शुरुआत, कलेक्शन 60 करोड़ के पार
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, कलेक्शन 60 करोड़ के पार

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget