एक्सप्लोरर

जब नेपोटिज्म की बहस को Manoj Bajpayee ने बताया था बकवास, कहा- 'जिसका जहां दिल करे वहां लगाओ पैसा...'

Manoj Bajpayee On Nepotism: मनोज बाजपेयी का मानना है कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर जो बहस है वो बेकार है. उन्होंने कहा कि वो अब समझ गए हैं कि ये बेकार का मुद्दा है और ऐसा हर जगह होता है.

Manoj Bajpayee On Nepotism: मनोज बाजपेयी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फाइन एक्टर्स में से एक हैं. लेकिन ऐसा कहा जाता है कि इंडस्ट्री ने शायद उन्हें उनका ड्यू नहीं दिया. फिल्म इंडस्ट्री के सेल्फ मेड स्टार्स में एक रहे मनोज बाजपेयी का मानना है कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर जो बहस है वो बेकार है. उन्होंने कहा कि वो अब समझ गए हैं कि ये बेकार का मुद्दा है और ऐसा हर जगह होता है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें स्टार किड्स को काम मिलने से कोई समस्या नहीं है.

यहां नहीं है किसी से कोई भाईचारा

एएनआई के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री को फर्टीनिटी (बिरादरी) कहना गलत है, क्योंकि हर कोई अलग है और अलग तरीके से काम कर रहा है. नेपोटिज्म बड़ी बेकार बहस की है क्योंकि ये एक पर्सनल इनवेस्टमेंट है जो कोई फिल्म मेकर किसी पर करता है. फिल्म इंडस्ट्री, चाहे यहां हो या कहीं और, कुछ निजी संस्थाएं अपना पैसा लगा रही हैं. इसलिए जब आप 'भाईचारा' शब्द का प्रयोग करते हैं तो मुझे समस्या होती है. हममें कोई भाईचारा नहीं हैं. हम अलग-अलग जगहों पर बिखरे हुए हैं और ऐसे ही काम करते हैं.''

मन मिलना जरूरी

उन्होंने कहा, ''कुछ लोगों से किसी का दिल मिलता है तो हम लोग साथ में उठते बैठते हैं और जिसके साथ दिल नहीं लगता उसके साथ नहीं उठते बैठते. अगर मेरी जगह वे अपने भतीजे को ले जाना चाहते हैं, तो उन्हें जाने दो. उनका पैसा, मैं क्या करूंगा? अगर वे इसे करना चाहते हैं, तो उन्हें करने दें.”

एग्जीबीटर्स करते हैं बदमाशी

उन्होंने आगे कहा, “समस्या तब पैदा होती है जब एग्जीबीशन में एग्जीबीटर्स भेदभाव दिखाते हैं. अगर आप किसी स्टार किड को 100 स्क्रीन दे रहे हैं तो कम से कम मुझे 25 स्क्रीन दीजिए और अगले हफ्ते आप उन्हें मेरी 25 स्क्रीन देने जा रहे हैं तो मेरी फिल्म का क्या होगा? तो जो जितना पावरफुल होता है, वो अपनी पावर का इस्तेमाल करता है. तो वो खेल तो हर जगह होता है. तो, फेयरनेस की डिमांड हम एक इंडस्ट्री से नहीं करनी चाहिए.''

यह भी पढे़ं - Anurag Kashyap की इस हरकत से नाराज हो Shah Rukh Khan ने फोन कर लगाई थी डांट, अब निर्देशक ने खुद किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी बहनों-बेटी की शादी हिंदू से हुई', 'लव जिहाद' के आरोपों पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'गौरी का नहीं हुआ है धर्म परिवर्तन'
'लव जिहाद' के आरोपों पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- गौरी का नहीं बदला है धर्म
जल्द आने वाला है 'भागम भाग 2' का फर्स्ट लुक? परेश रावल और राज शांडिल्य ने दिया बड़ा हिंट
जल्द आने वाला है 'भागम भाग 2' का फर्स्ट लुक? परेश रावल और राज शांडिल्य ने दिया बड़ा हिंट
'कैमरा बंद करो...' पैपराजी ने कार में बैठी मौनी रॉय पर किया zoom तो भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- मुझे कभी क्लिक मत करना
'कैमरा बंद करो...' पैपराजी ने कार में बैठी मौनी रॉय पर किया जूम तो भड़कीं एक्ट्रेस
Dhamaal 4 Box Office Day 5: मंगलवार को 'धमाल 4' ने कर दिया बड़ा कमाल, उड़ा दिए 'ओ रोमियो' के परखच्चे, बनाया ये रिकॉर्ड
मंगलवार को 'धमाल 4' ने कर दिया बड़ा कमाल, उड़ा दिए 'ओ रोमियो' के परखच्चे, बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget