एक्सप्लोरर

'6 महीने बाद लौटा तो चॉल में सो रहे थे 10 लोग', Manoj Bajpayee ने स्ट्रगल के दिनों को किया याद, सुनाया मजेदार किस्सा

Manoj Bajpayee Struggle: मनोज बाजपेयी संघर्ष के दिनों में मुंबई के एक चॉल एरिया में रहते थे. अब उन्होंने चॉल से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया है.

Manoj Bajpayee Struggle: मनोज बाजयेपी बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन सितारों में से एक हैं, जो अपनी एक्टिंग से हर किरदार को जिंदा कर देते हैं. आज भले ही वह बहुत पॉपुलर हैं और बड़े-बड़े फिल्ममेकर उनके साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए मनोज बाजपेयी ने खूब मेहनत की है. एक इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी ने बताया कि वह चॉल में रहा करते थे, लेकिन जब वह एक बार 6 महीने बाद वापस अपने चॉल लौटे, तो देखा कि वहां पर 10 लोग एक साथ सो रहे थे.

काम ना मिलने पर होती थी फ्रस्ट्रेशन

Mashable India के साथ इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी ने अपने संघर्ष के उन दिनों को याद किया, जब वह मुंबई के चॉल एरिया में रहा करते थे. उन्होंने बताया, 'उस जमाने में फस्ट्रेशन होती थी क्योंकि आपको काम नहीं मिल रहा है. हालांकि, अच्छी बात ये थी कि हम सारे दोस्त एक-दूसरे मिलते थे. बैठते थे और बातें करते थे. कोई कुछ पढ़ रहा है, तो कोई प्रैक्टिस कर रहा है. मैं पूरे दिन बिजी रहता था. 

चॉल में सो रहे थे 10 लोग

मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, 'मैं दो लोगों के साथ एक चॉल में रहता था. एक बार क्या हुआ कि जब 6 महीने के बाद वापस आया तो देखा कि चॉल में 10 लोग सो रहे थे. उनमें से एक तिग्मांशु धूलिया भी था. विक्टर यानी विजय आर्चाय, जिसने धूम बनाई थी. ये सारे लोग वही सोते थे और खाते-पीते थे. 

इस फिल्म ने पलटी मनोज की किस्मत

राम गोपाल वर्मा की फिल्म सत्या में मनोज बाजपेयी ने भीकू म्हात्रे का रोल निभाया था, जिससे वह रातोंरात स्टार बन गए थे. इस मूवी की वजह से मनोज बाजपेयी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था. इसके साथ ही उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड से भी नवाजा गया था.

मनोज बाजपेयी का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो मनोज बाजपेयी बहुत जल्द गुलमोहर में नजर आएंगे. ये एक फैमिली-ड्रामा फिल्म है, जो 3 मार्च, 2023 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. इसके अलावा फैंस बेसब्री से मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-Pathaan Box Office Collection : 'शहजादा' की एंट्री से नहीं पड़ा 'पठान' को कोई भी फर्क, बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कर रहे हैं कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 6 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 6 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
Video: ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे
ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा
'आवारापन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget