एक्सप्लोरर

'दिल से' के बाद मनीषा कोइराला और शाहरुख खान ने कभी कोई फिल्म क्यों नहीं की? एक्ट्रेस बोलीं- 'इंडस्ट्री में हीरो तय करते हैं कि....'

Manisha Koirala: 1998 में आई दिल से ने हाल ही में 26 साल पूरे किए. वहीं फिल्म की एक्ट्रेस मनीषा ने अब खुलासा किया है कि उन्होंने और शाहरुख ने इस फिल्म के बाद कोई और प्रोजेक्ट क्यों नहीं किया?

Manisha Koirala On Dil Se: मनीषा कोइराला 90 के दशक से बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं. उन्होंने 1991 में फिल्म ‘सौदागर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हाल ही में वे संजय लीला भंसाली की एपिक सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में 'मल्लिकाजान' के किरदार में नजर आई थीं. वहीं एक इंटरव्यू में मनीषा ने खुलासा किया कि उन्होंने दिल से के बाद कभी शाहरुख खान संग कोई और फिल्म क्यों नहीं की?

मनीषा  ने ‘दिल से’ के बाद कभी शाहरुख संग क्यों नहीं की फिल्म ?
मनीषा कोइराला और शाहरुख खान की रोमांटिक थ्रिलर, ‘दिल से...’,का निर्देशन मणिरत्नम ने किया था. ये फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म किया था. 21 अगस्त को इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 26 साल पूरे किए. इस बीच जूम को दिए एक इंटरव्यू में ‘दिल से’ एक्ट्रेस ने बताया कि इस फिल्म के बाद उन्होंने और बॉलीवुड के किंग खान ने किसी और प्रोजेक्ट पर काम क्यों नहीं किया. इसे लेकर मनीषा ने कहा, “ "आपको उनसे पूछना होगा. दरअसल, हमने 'दिल से' से पहले 'गुड्डू' नाम की फिल्म में साथ काम किया था, जिसके बारे में कोई नहीं जानता."


दिल से' के बाद मनीषा कोइराला और शाहरुख खान ने कभी कोई फिल्म क्यों नहीं की? एक्ट्रेस बोलीं- 'इंडस्ट्री में हीरो तय करते हैं कि....

इंडस्ट्री में हीरो की पसंद रखती है मायने
 मनीषा ने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में एक हीरो की पसंद बहुत मायने रखती है. मनीषा ने कहा, "इस इंडस्ट्री में हीरो तय करते हैं कि उन्हें किसके साथ काम करना है, हीरोइन नहीं. लेकिन दिल से मेरी परफॉर्मेंस एक्सेप्शनल है. मैं इसे मणि की ‘बॉम्बे’ और संजय की ‘खामोशी’ और ‘हीरामंडी’ के साथ अपने बेस्ट में गिनती हूं."


दिल से' के बाद मनीषा कोइराला और शाहरुख खान ने कभी कोई फिल्म क्यों नहीं की? एक्ट्रेस बोलीं- 'इंडस्ट्री में हीरो तय करते हैं कि....

शुरुआत में ‘दिल से’ बॉक्स ऑफिस पर क्यों असफल रही थी
कल्ट का दर्जा मिलने के बावजूद, ‘दिल से...’ पहली बार रिलीज़ होने पर बॉक्स-ऑफिस पर सफल होने में फेल हो गई थी. फिल्म के निर्देशक मणिरत्नम ने इसकी वजह का खुलासा किया और बताया कि उनकी हिंदी इतनी अच्छी नहीं थी. उन्होंने शेयर किया कि दृश्यों को सही ढंग से प्रस्तुत करने में मदद के लिए उन्हें अपने अभिनेताओं पर बहुत ज्यादा डिपेंड रहना पड़ा था. बता दें कि दिल से में शाहरुख खान और मनीषा कोइराला के अलावा प्रीति जिंटा, जोहरा सहगल, पीयूष मिश्रा, संजय मिश्रा, गजराज राव, रघुवीर यादव सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किये थे. 

ये भी पढ़ें- जाह्नवी कपूर के कलेक्शन में शामिल हुई एक और ब्रांड न्यू कार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sarkar 3 Completed 9 Years: 'सरकार 3' के 9 साल हुए पूरे, जैकी श्रॉफ ने जाहिर की खुशी, याद किए पुराने दिन
'सरकार 3' के 9 साल हुए पूरे, जैकी श्रॉफ ने जाहिर की खुशी, याद किए पुराने दिन
सोफी चौधरी ने टॉक शो और फिटनेस को लेकर किया पोस्ट, टीम का किया शुक्रिया
सोफी चौधरी ने टॉक शो और फिटनेस को लेकर किया पोस्ट, टीम का किया शुक्रिया
Bhooth Bangla BO: 'भूत बंगला' ने 25 दिनों में 'भूल भुलैया' 2 को पछाड़ा, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म
'भूत बंगला' ने 25 दिनों में 'भूल भुलैया' 2 को पछाड़ा, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म
वेदांग रैना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया 'मस्कारा' का अनप्लग्ड वर्जन, दिखाया सिंगिंग टैलेंट
वेदांग रैना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया 'मस्कारा' का अनप्लग्ड वर्जन, दिखाया सिंगिंग टैलेंट

वीडियोज

Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis
Big Breaking: America के रुख से पाकिस्तान में मची हलचल | US Iran War | Pakistan | Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अम्मा की पार्टी में फूट! AIADMK के 30 MLA विजय के सपोर्ट में...', फ्लोर टेस्ट से पहले फिर मचा तमिलनाडु में सियासी बवाल
'अम्मा की पार्टी में फूट! AIADMK के 30 MLA विजय के सपोर्ट में...', फ्लोर टेस्ट से पहले मचा बवाल
सोने की खरीद कैसे होगी कम? किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया ये आइडिया
सोने की खरीद कैसे होगी कम? राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया ये आइडिया
GT vs SRH: हैदराबाद ने जीता टॉस, गुजरात की पहले बैटिंग; जानें प्लेइंग इलेवन में हुए कितने बदलाव?
हैदराबाद ने जीता टॉस, गुजरात की पहले बैटिंग; जानें प्लेइंग इलेवन में हुए कितने बदलाव?
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
'एक काम कीजिए, खुद Google कीजिए', NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी ने स्टूडेंट्स से की ये अपील
'एक काम कीजिए, खुद Google कीजिए', NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी ने स्टूडेंट्स से की ये अपील
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां, खेती और GDP पर बड़ा असर
LPG News: रसोई गैस की सप्लाई होगी और भी मजबूत, BPCL ने बताया- कैसे बढ़ेगा देश का गैस भंडार
रसोई गैस की सप्लाई होगी और भी मजबूत, BPCL ने बताया- कैसे बढ़ेगा देश का गैस भंडार
ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के बाद अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान की मदद के आरोप में चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध
ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के बाद अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान की मदद के आरोप में चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध
Embed widget