एक्सप्लोरर

Maniesh Paul को 'झलक दिखला जा' से रिजेक्ट करने की ये थी बड़ी वजह, मेकर्स ने कहा था- आप होते तो ऐसा ही करते

Maniesh Paul On Jhalak Dikhhla Jaa: फेमस एक्टर मनीष पॉल ने हाल ही में, रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' से रिजेक्ट होने की वजह का खुलासा किया है.

Maniesh Paul Jhalak Dikhhla Jaa: मनीष पॉल (Maniesh Paul) छोटे पर्दे के फेमस टीवी होस्ट और एक्टर्स में से एक हैं. यही नहीं, उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करके अपनी काबिलियत साबित की है और अब इंडस्ट्री का एक अहम हिस्सा बन गए हैं. हालांकि, एक समय था, जब अभिनेता फेमस डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ (Jhalak Dikhhla Jaa) में बतौर कंटेस्टेंट जाना चाहते थे, लेकिन मेकर्स ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था. हाल ही में, मनीष पॉल ने उस घटना को याद किया और बताया कि, मेकर्स ने उनसे क्या कहा था.

झलक दिखला जा ने मनीष पॉल को कर दिया था रिजेक्ट

भले ही आज मनीष पॉल ग्लैमर वर्ल्ड का जाना-माना नाम बन चुके हैं, लेकिन उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी मेहनत की है. एक वक्त था, जब अभिनेता टीवी के फेमस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में  भाग लेना चाहते थे, लेकिन मेकर्स ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था और वजह थी उनका फेमस चेहरा ना होना. हाल ही में, मनीष पॉल ने ‘पिंकविला’ को दिए एक इंटरव्यू में उस घटना को याद कर इसका खुलासा किया है.

मनीष पॉल को झलक दिखला से रिजेक्ट करने की वजह

मनीष पॉल ने कहा, “झलक (झलक दिखला जा) के साथ मेरी एक स्टोरी है, जो कई लोग नहीं जानते हैं. झलक में मैं एक कंटेस्टेंट बनना चाहता था, क्योंकि मैंने देखा कि प्रतियोगियों के विशाल होर्डिंग लगाए गए हैं, मैं अपने लिए भी यही चाहता था. इसलिए मैंने उन्हें फोन किया, मैं उनसे मिला और मुझे उस समय कहा गया था 'क्षमा करें, हम आपको शो में नहीं ले सकते हैं, क्योंकि आप एक फेमस चेहरा नहीं हैं, हम उन चेहरों की तलाश कर रहे हैं, जिन्हें आप जानते हैं. कोई हार्ड फीलिंग्स नहीं हैं. अगर आप भी ऐसा शो बनाते, तो ऐसा ही करते.’”

मनीष पॉल बन गए थे होस्ट

भले ही, उस वक्त मनीष पॉल को बतौर कंटेस्टेंट के रूप में पहचान नहीं मिली थी, लेकिन वह वहां पर होस्ट के रूप में चुन लिए गए थे. उन्होंने कहा, “मैं उस वक्त काफी गुस्से में और परेशान था. बाद में मुझे मेकर्स का कॉल आया और उन्होंने कहा कि, वह मुझे बतौर कंटेस्टेंट तो नहीं, लेकिन होस्ट के रूप में रखना चाहते हैं. दो घंटे में ही सारे कागजात पर साइन हो गए थे.”

झलक दिखला जा का अगला सीजन जल्द!

बता दें कि, लंबे गैप के बाद जल्द ही झलक दिखला जा का अगला सीजन आने वाला है. वहीं, मनीष पॉल इन दिनों ‘जुग जुग जियो’ (Jugjugg Jeeyo) की सफलता का आनंद ले रहे हैं. फिल्म में कियारा के भाई के रूप में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया.

यह भी पढ़ें

Mumtaz Rajesh Khanna Bonding: जब मुमताज़ की शादी की खबर सुन राजेश खन्ना का हआ ऐसा हाल, कहा था- मैंने अपना दाहिना हाथ खो दिया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी
'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू, बोलीं- बहुत लड़ना है
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget