एक्सप्लोरर

Maidaan Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस के ‘मैदान’ में फेल हुए अजय देवगन , 8वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे कम कलेक्शन

Maidaan Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की ‘मैदान’ का खेल अब खत्म होता नजर आ रहा है . रिलीज के 8वें दिन फिल्म ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है

Maidaan Box Office Collection Day 8: अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मैदान’ से काफी उम्मीदें थीं. फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हुई थी. फिल्म की काफी तारीफ हुई और अजय देवगन की एक्टिंग से भी हर कोई इम्प्रेस हुआ लेकिन ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच नहीं पाई और इसी के साथ बॉक्स ऑफिस के ‘मैदान’ मे इस फिल्म का बंटाधार हो गया. फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘मैदान’ ने रिलीज के 8वें दिन कितनी कमाई की है?

‘मैदान’ ने 8वें दिन कितना किया कलेक्शन?
देश के बेहद फेमस फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक ‘मैदान’ काफी इंस्पायरिंग फिल्म है. इसे क्रिटिक्स और दर्शको से पॉजिटिव रिव्यू भी मिला लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी परफॉर्मेंस काफी निराशाजनक रही है. अजय देवगन अपनी इस फिल्म से दर्शकों का दिल नहीं जीत पाए. फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं और एक भी दिन ‘मैदान’ ने डबल डिजीट में कमाई नहीं की है. उल्टा अब तो फिल्म की कमाई में हर दिन गिरावट दर्ज की जा रही है.

‘मैदान’ के कलेक्शन की बात करें तो अजय देवगन की इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन पेड प्रीव्यू को मिलाकर 7.10 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 2.75 करोड़, तीसरे दिन 5.75 करोड़, चौथे दिन 6.4 करोड़, पांचवें दिन 1.5 करोड़, छठे दिन 1.6 करोड़ और सातवें दिन 2 करोड़ की कमाई की. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 8वें दिन की कमाई के शुरुआती आकंड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मैदान’ ने रिलीज के 8वें दिन 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘मैदान’ का 8 दिनों की कुल कमाई अब 27.87 करोड़ रुपये हो गई है.

आठ दिन बाद भी 30 करोड़ नहीं कमा पाई ‘मैदान’
‘मैदान’ की बॉक्स ऑफिस पर बुरी हालत हो चुकी है. फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके है लेकिन ये 30 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई है. यहां तक की आठवें दिन तो इस फिल्म ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है. ‘मैदान’ की कमाई की रफ्तार देखते हुए तो अब इसका टिकट खिड़की पर खेल खत्म होता नजर आ रहा है. वहीं शैतान जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद अजय देवगन की ‘मैदान’ बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है. फिलहाल ‘मैदान’ अब रामभरोसे ही है.

बता दें कि ‘मैदान’ का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनील घोष ने भी अहम रोल प्ले किया है.

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ही Allu Arjun की 'Pushpa 2' ने बनाया जबरदस्त रिकॉर्ड, इस ओटीटी कंपनी ने लॉक की अरबों की डील!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Worldwide BO Collection: 'धमाल 4' ने 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, बनाया एक और रिकॉर्ड भी
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'धमाल 4' ने 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, बनाया एक और रिकॉर्ड भी
Parent's Day 2026: 'माता-पिता बनने के बाद समझ आता है उनका प्यार', पेरेंट्स डे पर काजोल का इमोशनल पोस्ट
'माता-पिता बनने के बाद समझ आता है उनका प्यार', पेरेंट्स डे पर काजोल का इमोशनल पोस्ट
पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, शुरू करेंगी 'वाराणसी' की शूटिंग
पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, शुरू करेंगी 'वाराणसी' की शूटिंग
'आमिर खान से ज्यादा बड़े परफेक्शनिस्ट गोविंदा हैं', को-एक्टर शगुफ्ता बोलीं- 25 बार रिहर्सल करते थे
'आमिर खान से ज्यादा बड़े परफेक्शनिस्ट गोविंदा हैं', को-एक्टर शगुफ्ता बोलीं- 25 बार रिहर्सल करते थे

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget