एक्सप्लोरर

गज़ल गायक जगजीत सिंह की 8वीं पुण्यतिथि पर महेश भट्ट ने लिखी दिल की बात, अनूप जलोटा ने भी किया याद

'अर्थ' के सभी गानों को जगजीत सिंह ने अपनी पत्नी चित्रा सिंह के साथ मिलकर कम्पोज किया था. उन्होंने 'झुकी झुकी सी नजर' और 'तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो' जैसे गीतों को अपनी आवाज भी दी.

मुंबई: गज़ल की दुनिया के बेताज बादशाह जगजीत सिंह को इस दुनिया को अलविदा कहे आज आठ साल हो गये, लेकिन संगीत के चाहने वाले आज भी उन्हें पूरे दिल से याद करते हैं. 70 साल की उम्र में जगजीत सिंह का निधन हो गया था. गुरुवार को उनकी 8वीं पुण्यतिथि पर निर्देशक महेश भट्ट ने उनके लिए ट्विटर पर एक भावानात्मक पोस्ट लिखा.

महेश भट्ट ने ट्विटर पर एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, “अर्थ' के गाने आज भी मेरे दिल में गूंजते हैं. मेरी जिंदगी को छूने के लिए आपका धन्यवाद."

 

आपको बता दें कि 'अर्थ' के सभी गानों को जगजीत सिंह ने अपनी पत्नी चित्रा सिंह के साथ मिलकर कम्पोज किया था. उन्होंने 'झुकी झुकी सी नजर' और 'तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो' जैसे गीतों को अपनी आवाज भी दी. 'अर्थ' के अलावा पति-पत्नी की इस जोड़ी ने बॉलीवुड की कुछ और फिल्मों के लिए म्यूजिक कम्पोज किया है जिनमें 'साथ-साथ', 'सजदा' और 'प्रेम गीत' शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:

BOX OFFICE: 'वॉर' ने शाहरुख की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' को आठ दिनों में चटाई धूल

धर्मेंद्र की सेहत में हो रहा है सुधार, पिछले हफ्ते डेंगू से पीड़ित होने पर अस्पताल में करना पड़ा था भर्ती 

जगजीत सिंह के साथ कुछ एल्बम में काम करने वाले गायक अनूप जलोटा ने भी उन्हें इस दिन पर याद किया. उन्होंने ट्वीट किया, "बहुत याद आते हो जगजीत जी!!! मखमली आवाज के धनी जगजीत सिंहजी अब हमारे बीच नहीं हैं! लेकिन, उनकी आवाज की खनक और दर्द कानों में गूंजता है! उनके जैसा ग़ज़ल गायक कोई दूसरा नहीं हो सकता! लौट आओ जगजीत, हारमोनियम खामोश है! "

साल 2003 में पद्म भूषण से सम्मानित जगजीत सिंह का निधन साल 2011 में 10 अक्टूबर को हुआ था.

ये भी पढ़ें:

अपने 77वें बर्थडे पर कोई धूम धड़ाका नहीं चाहते बिग बी, कहा- इसमें जश्न मनाने जैसा क्या है?

बर्थडे स्पेशल: शादी कर घर बसाना चाहती थीं रेखा, अमिताभ बच्चन ही नहीं इन सेलेब्स से भी जुड़ा नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
रिलीज से पहले विवादों में सनी देओल की 'सूर्या', IMA ने जताई आपत्ति, सेंसर बोर्ड ने दिया अपडेट
सनी देओल की 'सूर्या' विवादों में घिरी, डॉक्टरों के संगठन ने उठाए सवाल
Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर की 'रामायण' पर रिलीज से पहले नोटो की बारिश, एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ के हुई पार
'रामायण' पर रिलीज से पहले नोटो की बारिश, एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ के हुई पार
'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे संजय लीला भंसाली, एक्ट्रेस का खुलासा
'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे संजय लीला भंसाली, एक्ट्रेस का खुलासा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget