एक्सप्लोरर

Mahavatar Narsimha ने एक हफ्ते में ही तोड़ दिया 'कांतारा' और 'केजीएफ' का रिकॉर्ड, 'सन ऑफ सरदार 2' को देगी कड़ी टक्कर

Mahavatar Narsimha BO Collection: 'महावतार नरसिम्हा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इसने 'कांतारा' और 'केजीएफ' के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. साथ ही इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों पर भी भारी पड़ेगी.

सिनेमा लवर्स के लिए बेस्ट टाइम चल रहा है. एक साथ कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. वहीं 'सैयारा' और 'महावतार नरसिम्हा' बॉक्स ऑफिस पर पहले से धमाल मचा रही है. 'महावतार नरसिम्हा' एक एनिमेटिड फिल्म है जिसका कोई प्रमोशन भी नहीं किया गया था. फिर भी ये फिल्म हर जगह छाई हुई है. ये एक कन्नड़ एनिमेटिड फिल्म है जिसे हिंदी में भी खूब पसंद किया जा रहा है. इसने कांतारा और केजीएफ जैसी फिल्मों के भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

'महावतार नरसिम्हा' सिनेमाघरों में 25 जुलाई को रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए सिर्फ छह दिन ही हुए हैं और इसने बवाल काट दिया है. वीकडे में भी फिल्म का कलेक्शन रोज बढ़ता जा रहा है. ये सिनेमाघरों पर अपनी जगह बनाकर बैठ गई है. फिल्म को 50 करोड़ के क्लब में शामिल होने में ज्यादा समय नहीं लगने वाला है.

केजीएफ और कांतारा का तोड़ा रिकॉर्ड

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके 'महावतार नरसिम्हा' की तारीफ की है और इसके रिकॉर्ड तोड़ने के बारे में बताया है. उन्होंने लिखा-'महावतार नरसिम्हा' (हिंदी वर्जन) दिन-प्रतिदिन अपने बढ़ते ट्रेंड के साथ सरप्राइज कर रहा है. उम्मीद है कि यह फिल्म वीक 2 में नई रिलीज 'सन ऑफ सरदार 2' और धड़क 2 और होल्डओवर टाइटल दोनों को कड़ी टक्कर देगी.

'महावतार नरसिम्हा' पहले हफ्ते में ही होम्बले की 'कांतारा' (15 करोड़) और 'केजीएफ' (21,45 करोड़) के बिजनेस को पीछे छोड़ दिया है. 'महावतार नरसिम्हा' के हिंदी वर्जन ने पहले वीक में ही 25.31 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

बता दें 'महावतार नरसिम्हा' पांच भाषाओं में सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है. ये फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई है.

'सन ऑफ सरदार 2' को देगी टक्कर

अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' सिनेमाघरों में 1 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. जैसे ये फिल्म रोजान कमाई कर रही है उसे देखकर लग रहा है कि ये 'सन ऑफ सरदार 2' पर भारी पड़ेगी.

ये भी पढ़ें: अजय देवगन vs रवि किशन: स्टारडम एक जैसा, लेकिन कमाई में जमीन-आसमान का फर्क, जानें दोनों की नेट वर्थ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो', कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब
'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो', कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब
'आवारापन' डायरेक्टर मोहित सूरी ने खरीदी लग्जरी कार, डेढ़ करोड़ है कीमत
'आवारापन' डायरेक्टर मोहित सूरी ने खरीदी लग्जरी कार, डेढ़ करोड़ है कीमत
'स्पाइडर मैन' ने शाहरुख-सलमान और प्रभास को पछाड़ा, सबसे बड़े पैन-इंडिया स्टार बने टॉम हॉलैंड
'स्पाइडर मैन' ने शाहरुख-सलमान और प्रभास को पछाड़ा, सबसे बड़े पैन-इंडिया स्टार बने टॉम हॉलैंड
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget