एक्सप्लोरर

VIDEO: 51 साल की हुईं माधुरी दीक्षित, ऐसे मनाया अपना जन्मदिन

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने 15 मई को अपना 51वां जन्मदिन मनाया. माधुरी ने अपना जन्मदिन टीवी शो डीआईडी लिटिल मास्टर्स के सेट पर मनाया और इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ केक भी काटा. कुल मिलाकर माधुरी का ये जन्मदिन वर्किंग रहा और उन्होंने काम के साथ-साथ जश्न भी मनाया.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने 15 मई को अपना 51वां जन्मदिन मनाया. माधुरी ने अपना जन्मदिन टीवी शो डीआईडी लिटिल मास्टर्स के सेट पर मनाया और इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ केक भी काटा. कुल मिलाकर माधुरी का ये जन्मदिन वर्किंग रहा और उन्होंने काम के साथ-साथ जश्न भी मनाया.

इस दौरान माधुरी ने करण जौहर के साथ का एक वीडियो भी शेयर किया. जिसमें करण जौहर उन्हें गुब्बारा देते नजर आ रहे हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट में माधुरी ने लिखा, ' कुछ लोग खास मौकों को अपनी मौजूदगी से और भी खास बना देते हैं. बर्थडे लव विद करण जौहर'. 

बॉलीवुड ने ऐसे दी बर्थडे विश

अनिल कपूर, आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने मंगलवार को अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने को उनके 51वें जन्मदिन की बधाई दी और यह साल उनके लिए खुशियों भरा रहे इसकी उम्मीद जताई. माधुरी ने 1984 में हितेन नाग द्वारा निर्देशित 'अबोध' के साथ हिंदी सिनेमा में कदम रखा था, लेकिन 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' के साथ उन्होंने लोगों के दिल में जगह बनाई.  उन्हें 'राम लखन', 'परिंदा', 'दिल', 'साजन', 'बेटा', 'खलनायक', 'हम आपके हैं कौन', 'दिल तो पागल है' और 'देवदास' में उनके किरदार के लिए जाना जाता है.

भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें 2008 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया. माधुरी को बधाई देने वाली हस्तियों ने इस प्रकार से अपनी खुशी बयां की. अनिल कपूर ने कहा, "हैप्पी बर्थ डे माधुरी, यह दिन और साल तुम्हारे लिए पूरा धमाल रहे और तुम्हारी सभी इच्छाएं पूरी हों."

आलिया भट्ट ने कहा, "एक और केवल एक माधुरी दीक्षित को जन्मदिन मुबारक हो. एक प्रेरणा बनने के लिए धन्यवाद. आपके साथ काम करने के लिए खुशनसीब हूं. जन्मदिन मुबारक हो माधुरी दीक्षित." श्रद्धा कपूर ने कहा, "मेरी एक पसंदीदा को जन्मदिन की शुभकामनाएं. आपको आइडल मानकर बड़ी हुई हूं. सभी के दिलों में आपका एक विशेष स्थान है. हम सभी माधुरी दीक्षित से बहुत प्यार करते हैं."

मदर्स डे पर शेयर किया था ये वीडियो

There are no superheroes in real life. Only mothers. Happy #MothersDay

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...' फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया ऐसा जवाब, देखें वीडियो
'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...', फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया मजेदार जवाब, देखें वीडियो
Dhamaal 4 Box Office Day 1 Prediction: क्या पहले दिन बॉलीवुड की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री ले पाएगी 'धमाल 4', जानें- प्रीडिक्शन
क्या पहले दिन बॉलीवुड की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री ले पाएगी 'धमाल 4', जानें- प्रीडिक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Day 14: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने किया बड़ा कमाल, 14वें दिन वसूल डाला पूरा बजट, अब बटोरेगी मुनाफा
'वेलकम टू द जंगल' ने किया बड़ा कमाल, 14वें दिन वसूल डाला पूरा बजट, अब बटोरेगी मुनाफा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget