VIDEO: आर. माधवन की ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ का दमदार टीज़र हुआ रिलीज़
आपको बता दें कि आखिरी बार आर माधवन वेब सीरीज़ 'ब्रीद' में नज़र आए थे. इस वेब सीरीज़ को काफी सराहा गया था. इसमें माधवन के अभिनय को भी जमकर तारीफें मिली थीं.

मुंबई: अभिनेता आर. माधवन अपनी अगली फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ में इसरो के साइंटिस्ट और स्पेस टेक्नॉलिजी इंजीनियर एस. नांबी नारायनन की भूमिका में नज़र आएंगे. फिल्म का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है. टीज़र में आर माधवन की दमदार झलक देखने को मिली है. टीज़र की शुरुआत में मंगल यान की तस्वीरें हैं और साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी की आवाज़ भी सुनाई दे रही है.
आर. माधवन मिशन मंगल यान को लेकर कहते हैं, “अगर मैं आपसे ये कहूं कि ये कारनामा हम 20 साल पहले ही हासिल कर सकते थे तो... मेरा नाम नंबी नारायनन है, मैंने रॉकेट्री में 35 साल गुज़ारे और जेल में 50 दिन. उन पचास दिनों की जो कीमत मेरे देश ने चुकाई, ये कहानी उसके बारे में है, मेरी नहीं.”
आपको बता दें कि ये फिल्म नासा के साइंटिस्ट नंबी नारायनन की असली कहानी पर आधारित है. नंबी को साल 1994 में जासूसी के झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि बाद में उन पर लगे जासूसी के आरोपों को साल 1996 में सीबीआई ने और साल 1998 में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था.
आपको बता दें कि आखिरी बार आर माधवन वेब सीरीज़ 'ब्रीद' में नज़र आए थे. इस वेब सीरीज़ को काफी सराहा गया था. इसमें माधवन के अभिनय को भी जमकर तारीफें मिली थीं. इससे पहले भी माधवन ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा, "दुनिया में ऐसी कई निजी कहानियां हैं, जिनके बारे में आपने सुना होगा और कइयों के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं हैं. लेकिन, कुछ कहानियां ऐसी हैं जिनके बारे में नहीं जानने का मतलब है कि आप आपने देश के बारे में बहुत कम जानते हैं." Source: IOCL























