इंतजार खत्म! 4 दिसंबर को रिलीज होगी 'मातृभूमि', सलमान खान ने किया कंफर्म
Maatrubhumi Release Date Confirm: सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज डेट को रिवील कर दिया है और बताया कि इसकी रिलीज में देरी क्यों हो रही है.

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमिः में वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर चर्चा में हैं. फैंस को भी उनकी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. पहले इसे ईद 2026 के मौके पर 17 अप्रैल को रिलीज की जानी थी लेकिन इसमें कुछ बदलावों के कारण इसकी रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया. अब सलमान खान ने इसकी रिलीज डेट को कंफर्म कर दिया है.
दरअसल, मुंबई में फिल्म 'मातृभूमिः में वॉर रेस्ट इन पीस' का ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट रखा गया था, जिसमें सलमान खान, चित्रांगदा सिंह समेत फिल्म की टीम पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने मीडिया के तमाम सवालों के जवाब दिए और इसी बीच फिल्म की रिलीज डेट को भी कंफर्म कर दिया है. साथ ही ये भी बताया कि इसकी रिलीज में देरी क्यों हुई?
'मातृभूमि' की रिलीज को लेकर क्या बोले सलमान खान?
सलमान खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान 'मातृभूमि' की रिलीज को लेकर कहा, 'हमको ऐसा लगा था कि हम ये फिल्म 45-50 दिनों में कर लेंगे लेकिन फिर मैडम के साथ एक हादसा हो गया. इनकी फिजियोथेरेपी में टाइम लग गया. मुझे लगता है कि हम लोग आने वाले थे जनवरी या जून में तो फिर अगस्त हो गया. फिर और आगे चले. अब हम आएंगे 4 दिसंबर को.'
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: 'रामायण' ने पहले दिन तोड़ा 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की दूसरी बिगेस्ट ओपनर
फिल्म की रिलीज में देरी क्यों?
इसके साथ ही सलमान खान ने फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज में देरी को लेकर भी बात की और इसके पीछे की असल वजह के बारे में बताया. उन्होंने कहा, 'फिल्म की देरी का ये कारण है कि ये आजकल वीएफएक्स होता है ना, जो हर एक एक्सपर्ट हो गया है वीएफएक्स में जहां पर डाला भी नहीं गया है. वहां पर भी देखते हैं कि ये वीएफएक्स डाला भी नहीं गया है. वहां पर भी देखते हैं कि ये वीएफएक्स का शॉर्ट है अच्छा हुआ या अच्छा नहीं हुआ. हम किसी को भी ये मौका नहीं देना चाह रहे हैं कि कोई जूम इन करके देखे. हमने लद्दाख में शूटिंग की है.'
सलमान आगे कहते हैं, 'तो उसमें वीएफएक्स थोड़ा ही होगा. हम चाहते हैं कि जब ये पिक्चर आए तो विजुअली अच्छी हो.' इसके साथ ही सलमान खान ने उन अफवाहों पर भी विराम लगा दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि चीन के साथ भारत के संबंधों में सुधार आने के बाद सरकार ने इसकी स्क्रिप्ट चेंज करने के निर्देश दिए थे. सलमान ने इसे गलत ठहराया है.






















