एक्सप्लोरर

Bigg Boss 19: सलमान खान के साथ ये 3 हस्तियां होस्ट करेंगी 'बिग बॉस 19', पांच महीने तक चलेगा शो, जानें प्रीमियर डेट

Bigg Boss 19 Premiere Date: 'बिग बॉस 19' के प्रीमियर डेट का खुलासा हो गया है. ये सीजन अब का सबसे लंबा सीजन होगा जिसे सलमान खान के अलावा 3 और हस्तियां होस्ट करेंगी.

Bigg Boss 19 Premiere Date: सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन का दर्शक पलकें बिछाकर इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब ताजा अपडेट्स के मुताबिक दर्शकों का ये इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है. 'बिग बॉस 19' के प्रीमियर डेट का खुलासा हो गया है जिसके मुताबिक शो अगस्त में शुरू होने जा रहा है. इसके अलावा रिएलिटी शो के कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक 'बिग बॉस 19' पांच महीने तक चलने वाला है और इस हिसाब से ये सीजन अब का सबसे लंबा सीजन होगा. सलमान खान का ये रिएलिटी शो अगस्त के आखिरी वीकेंड यानी 29 और 30 अगस्त को टेलीकास्ट किया जाएगा. इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट जुलाई महीने के आखिर तक की जा सकती है. खास बात ये है कि 'बिग बॉस 19' को अकेले सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे, बल्कि उनके अलावा 3 और होस्ट शो की मेजबानी करेंगे.

सलमान खान के साथ ये 3 होस्ट करेंगे शो की मेजबानी
'बिग बॉस 19' पांच महीने तक चलने वाला है जिसमें से तीन महीने शो को सलमान खान होस्ट करेंगे. शो के लिए सलमान का कॉन्ट्रैक्ट सिर्फ तीन महीने का है और कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद फराह खान, करण जौहर और अनिल कपूर 'बिग बॉस 19' को आगे होस्ट कर सकते हैं. हालांकि ग्रैंड फिनाले में एक बार फिर सलमान खान ही शो को होस्ट करते दिखेंगे. फिलहाल कोर टीम ये तय कर रही है कि सलमान के बाद दो महीने के लिए सिर्फ एक होस्ट लाया जाए या अलग-अलग सेलिब्रिटीज से होस्ट कराया जाए.

ओटीटी के बाद टीवी पर टेलीकास्ट होगा शो
रिपोर्ट में कहा गया है- 'मेकर्स इस सीजन को डिजिटल-फर्स्ट प्रॉपर्टी के तौर पर बना रहे हैं. इसका मतलब है कि शो टीवी और ओटीटी पर एक साथ चलेगा. हालांकि, नए एपिसोड पहले जियो हॉटस्टार पर आएंगे और डेढ़ घंटे के बाद वही एपिसोड कलर्स टीवी पर दिखाई देगा.'

'बिग बॉस 19' के लिए इन हस्तियों को किया गया अप्रोच
'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट की बात करें तो कहा जा रहा है कि फिलहाल इसके ऑडिशन चल रहे हैं और कॉन्ट्रैक्ट रोल आउट किए जा रहे हैं. शो की शुरुआत में करीब 15 कंटेस्टेंट नजर आएंगे, इसके बाद तीन से पांच वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगी. अब तक शो के लिए 20 से ज्यादा सेलेब्रिटीज और इंफ्लुएंसर्स से कॉन्टैक्ट किया गया है. एक्ट्रेस लता सबरवाल, आशीष विद्यार्थी, राम कपूर, अलीशा पंवार, मुनमुन दत्ता, चिंकी मिंकी, पूरव झा और कृष्णा श्रॉफ को शो के लिए अप्रोच किया गया है.

मिस्टर फैसू, अनीता हसनंदानी, खुशी दुबे, गौरव तनेजा, गौतमी कपूर, धीरज धूपर, अपूर्वा मुखीजा, तनुश्री दत्ता, शरद मल्होत्रा और ममता कुलकर्णी भी 'बिग बॉस 19' का हिस्सा हो सकते हैं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी से मिला स्पेशल गिफ्ट, केसर आम के साथ भेजा प्यारा नोट, देखें तस्वीरें
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी ने भेजे जामनगर के केसर आम, साथ में लिखा खास नोट, देखें तस्वीरें
Sairaab: 'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
TV Serial Spoilers: दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल
दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget