एक्सप्लोरर

LSD 2 Vs Do Aur Do Pyaar: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई 'एलएसडी 2'! 'दो और दो प्यार' की भी थमी रफ्तार, देखें कलेक्शन

LSD 2 Vs Do Aur Do Pyaar: 'एलएसडी 2' का तो फैंस को लंबे समय से इंतजार था लेकिन रिलीज के बाद ये क्रेज गायब दिखा. 'दो और दो प्यार' भी थिएटर्स में खास कमाल नहीं दिखा पा रही है.

LSD 2 Vs Do Aur Do Pyaar: 'एलएसडी 2' और 'दो और दो प्यार' 19 अप्रैल, 2024 को पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. दोनों फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई हैं और बुरी तरह फ्लॉप होती दिख रही है. 'एलएसडी 2' का तो फैंस को लंबे समय से इंतजार था लेकिन रिलीज के बाद ये क्रेज गायब दिखा. ना तो 'एलएसडी 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाम पा रही है और ना ही 'दो और दो प्यार' खास कलेक्शन कर रही है. ऐसे में मेकर्स की चिंता बढ़ गई है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो दिबाकर बनर्जी की 'एलएसडी 2' ने 15 लाख से ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 10 लाख कमाए और तीसरे दिन का कलेक्शन 40 लाख रहा. लेकिन चौथे दिन फिल्म का खेल बॉक्स ऑफिस पर खत्म नजर आ रहा है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'एलएसडी 2' ने अब तक सिर्फ 8 लाख ही कमाए हैं. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 73 लाख हो गया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Balaji Motion Pictures (@balajimotionpictures)

थम गई 'दो और दो प्यार' की रफ्तार
'दो और दो प्यार' भी थिएटर्स में खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 55 लाख से बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था. दूसरे दिन फिल्म ने 85 लाख रुपए और तीसरे दिन 95 लाख रुपए का कारोबार किया था. वहीं चौथे दिन फिल्म का बिजनेस ठप नजर आ रहा है. चौथे दिन फिल्म ने अब तक महज 25 लाख रुपए कमाए हैं. इसी के साथ फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 2.6 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है.

फिल्म की स्टारकास्ट
'एलएसडी 2' साल 2010 की फिल्म 'एलएसडी' का रीमेक है. फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है और दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया है. वहीं 'दो और दो प्यार' को शीर्षा गुप्ता ठाकुरता ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में विद्या बालन, प्रतीक गांधी और इलियाना डिक्रूज अहम किरदार में हैं.

ये भी पढ़ें: Akshay Raheja & IP Singh Interview: 'हर गाने की एक लेगेसी है जिसे बनाए रखना है...' बॉलीवुड में रीमिक्स ट्रेंड पर बोले 'चोली के पीछे' के कंपोजर

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंगलवार को 'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, साउथ फिल्म भी चमकी, जानें 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
मंगलवार को 'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी
कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी
'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंगलवार को ‘बंटवारा 1947’ की कमाई में आई तेजी, 5वें दिन किया इतना कलेक्शन
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का 5वें दिन कितना रहा कलेक्शन, जानें यहां

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget