एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: अमिताभ बच्चन को क्यों छोड़नी पड़ी राजनीति? खुद बताई थी बड़े फैसले की वजह

Lok Sabha Elections 2024: अमिताभ बच्चन ने एक वक्त में राजनीति की दुनिया में कदम रखा था. लेकिन उनको यह दुनिया रास नहीं आई और बिग बी ने सिर्फ तीन साल में राजनीति को अलविदा कह दिया.

Lok Sabha Elections 2024: लोकतंत्र का महापर्व यानि चुनाव जारी है. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बीते दिन यानि 7 मई को वोटिंग हुई. इस दौरान 65 फीसदी मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया. खबर है कि तीसरे चरण के चुनाव में सबसे ज्यादा वोट असम में 81.61 फीसदी डाले गए. असम में वोटिंग से अमिताभ बच्चन का एक किस्सा याद आता है, जब बिग बी ने राजनीति में उतरने के बाद उससे किनारा कर लिया था और उसके बाद कभी भी पॉलिटिक्स में सक्रिय नहीं रहे. चलिए जानते हैं क्या था वह किस्सा.

दोस्त के लिए मैदान में आए अमिताभ
81 साल के अमिताभ को सदी का महानायक कहा जाता है. वह आज भी उतनी ही फुर्ती से कोई काम करते हैं, जितनी फुर्ती से कोई युवा काम करता है. पांच दशक से ज्यादा के अपने करियर में अमिताभ बच्चन अपने फैंस का दिल जीत चुके हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब बिग बी के प्रति लोगों का प्यार कम होने लगा था और वह वक्त था जब अमिताभ फिल्मों के बजाय राजनीति में सक्रिय हो गए थे. दरअसल, गांधी परिवार से बच्चन परिवार के पुराने और अच्छे संबंध रहे हैं. राजीव गांधी उनके पारिवारिक दोस्त थे और दोस्त के सपोर्ट में वह मैदान में उतरे थे. 

बोफोर्स के कारण भी छोड़ी राजनीति
8वें लोकसभा चुनाव के दौर में अमिताभ बच्चन के पक्ष में 68 फीसदी वोट पड़े और वह चुनाव जीत गए थे. हालांकि अमिताभ का नाम बोफोर्स घोटाले में आया था, इसके बाद उन्होंने जुलाई 1987 में राजनीति को अलविदा कह दिया था. हालांकि अमिताभ के राजनीति छोड़ने का यह एकमात्र कारण नहीं था. दरअसल असम में एक छोटी सी घटना हुई थी, जिसने अमिताभ बच्चन को सोचने पर मजबूर कर दिया और उन्होंने राजनीति छोड़ दी. इस बात जिक्र खुद अमिताभ ने अपने व्लॉग में किया था. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

असम में गलत जगह उतारना पड़ा प्लेन
अमिताभ ने बताया था असम में कांग्रेस के लिए प्रचार करते वक्त एक गलत फैसले की वजह से उनके हैलीकॉप्टर को गलत जगह पर उतारना पड़ा. यह विपक्ष का काम था. वहां एक रिएक्शन हुआ और पायलेट ने तुरंत एग्जिट करा दिया. इसी बीच एक छात्र सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास आया और उसने बिग बी को एक कागज का टुकड़ा दिया, जिसपर कुछ लिखा था. 

पेपर पर छात्र ने क्या लिखा था?
छात्र द्वारा दिए गए उस पेपर पर लिखा था, ‘मिस्टर बच्चन मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन मैं विपक्ष के साथ हूं. प्लीज आप यह राज्य छोड़ दें. आप मेरे लिए जिंदगी को कठिन बना रहे हैं, मैं दो इच्छाओं के बीच में फंस गया हूं’. छात्र की इस भावुक अपील ने अमिताभ बच्चन को सोचने पर मजबूर कर दिया. यही वजह थी कि उन्होंने राजनीति छोड़ दी. 

भावनात्मक रूप से लिया था फैसला
अमिताभ ने राजनीति छोड़ने को लेकर सिमी गरेवाल के शो में भी बात की थी. उन्होंने कहा था, मैं राजनेता नहीं था और राजनीति में आने का मेरा फैसला भावनात्मक था. राजीव गांधी और हमारे परिवार का दोस्ताना रहा है, इसी वजह से मैं दोस्त के लिए राजनीति में उतरा था. मैं नौसिखिया था और इसके लायक नहीं था. इसलिए सिर्फ तीन साल में राजनीति छोड़ दी थी.

यह भी पढ़ें: Bade Miyan Chote Miyan: बजट की आधी कमाई भी नहीं कर पाई अक्षय-टाइगर की फिल्म, 100 करोड़ का सपना भी रह गया अधूरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget