एक्सप्लोरर

Bade Miyan Chote Miyan: बजट की आधी कमाई भी नहीं कर पाई अक्षय-टाइगर की फिल्म, 100 करोड़ का सपना भी रह गया अधूरा

Bade Miyan Chote Miyan: बड़े मियां और छोटे मियां जब रिलीज हुई थी, उस वक्त शुरुआती दिनों में फिल्म ने शानदार कमाई की थी. लेकिन दिन बढ़ने के साथ-साथ फिल्म की कमाई लगातार घटती जा रही है.

Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को रिलीज हुए तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शर्मनाक प्रदर्शन कर रही है. टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की इस फिल्म की टक्कर अजय देवगन की फिल्म मैदान से थी. शुरुआत में तो बड़े मियां छोटे मियां मैदान से ज्यादा तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही थी, लेकिन बाद में इसने बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेक दिए. 

अधूरा रहेगा 100 करोड़ का सपना!
बड़े सितारे होने के बाद भी इस फिल्म को कमाई के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है. बड़े मियां छोटे मियां ने तीसरे हफ्ते में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं चौथे हफ्ते तक 64.30 करोड़ के आसपास कमाई हुई. पांचवें हफ्ते में एंट्री से पहले उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 65 करोड़ से अधिक की कमाई कर ले. 350 करोड़ रुपये की लागत में बनी बड़े मियां छोटे मियां अभी तक अपने बजट की आधी कमाई भी नहीं कर पाई है. ऐसे में मेकर्स और स्टार्स का इस फिल्म को लेकर 100 करोड़ की कमाई का सपना अधूरा सा नजर आ रहा है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

लगातार खराब हो रही हालत
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म को बनाने में करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं. फिल्म में एक्शन सीन और वीएफएक्स की भरमार है, लेकिन इसके बावजूद बड़े मियां और छोटे मियां कमाई के मामले में फिसलती जा रही है. बड़े मियां और छोटे मियां की हालत इतनी खराब होती जा रही है कि अब फिल्म की कमाई लाखों में हो रही है. अगर ऐसी ही स्थिति बनी रही तो बड़े मियां छोटे मियां के लिए लागत निकालना काफी मुश्किल हो जाएगा. 

अब तक कितनी हुई फिल्म की कमाई
कलेक्शन की बात करें तो बड़े मियां छोटे मियां पहले सप्ताह में 49.9 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 8.6 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही. तीसरे हफ्ते तक यह अपनी कमाई में 3.9 करोड़ रुपये और जोड़ने में कामयाब रही. चौथे वीकएंड में बड़े मियां छोटे मियां ने शुक्रवार को 25 लाख रुपये, शनिवार को 40 लाख रुपये और रविवार को 70 लाख रुपये की कमाई की. वहीं सोमवार और मंगलवार जैसे सप्ताह के दिनों में भी फिल्म ने क्रमशः 25 लाख रुपये और 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया. अब तक इस फिल्म का कुल कलेक्शन 64.30 करोड़ रुपये हो गया है.

यह भी पढ़ें: लारा दत्ता से नयनतारा तक, नाम से हिंदू लेकिन धर्म से क्रिश्चियन हैं ये सितारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात 8.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.46 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 8.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 8.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
सोनू निगम ने खरीदा 1 करोड़ का नया कमर्शियल स्पेस, मुंबई के प्राइम लोकेशन पर है जमीन
सोनू निगम ने खरीदा 1 करोड़ का नया कमर्शियल स्पेस, मुंबई के प्राइम लोकेशन पर है जमीन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget