एक्सप्लोरर

'तेलुगु की जानीमानी एक्ट्रेस थी...बॉलीवुड में नहीं चली', Liger की रिलीज़ के बाद बोलीं राम्या कृष्णन

Ramya Krishnan Liger : साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस राम्या कृष्णन (Ramya Krishnan)इन दिनों चर्चा में हैं. राम्या की फिल्म 'लाइगर' (Liger) हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है.

Ramya Krishnan Liger : साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस राम्या कृष्णन (Ramya Krishnan)इन दिनों चर्चा में हैं. राम्या की फिल्म 'लाइगर' (Liger) हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरती दिखाई दे रही है. विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे ने इस फिल्म का जमकर प्रमोशन किया गया, लेकिन फिल्म के कलेक्शन को देखकर लगता है कि सारे पैसे पर पानी फिर गया. इसी बीच 'लाइगर' में विजय की मां का किरदार निभा रहीं राम्या का कहना है कि साउथ इंडियन फिल्मों में वो हिट हैं, लेकिन बॉलीवुड में उनका सिक्का नहीं जम पाया यही वजह है कि वो वापस वहीं लौट गई थीं.

राम्या ने 1983 में तमिल फिल्म “वेल्लई मनसु” से अभिनय की शुरुआत की थी और चार दशक के अपने करियर में उन्होंने तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं की फिल्मों में अभिनय किया. बॉलीवुड में राम्या ने खलनायक, बनारसी बाबू, बड़े मियां छोटे मियां, शपथ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन अफसोस कि एक्ट्रेस की कोई भी फिल्म बड़े पर्दे पर हिट साबित नहीं हुई, हालांकि तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में राम्या हिट हैं. हाल ही में पीटीआई संग बातचीत में एक्ट्रेस का कहना है कि बॉलीवुड के छोटे कार्यकाल ने उन्हें एक कलाकार के रूप में सही चीजों  का समझने का मौका दिया. इसके बाद ही एक्ट्रेस ने बॉलीवुड छोड़ तेलुगु सिनेमा की तरफ रुख कर लिया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ramya Krishnan (@meramyakrishnan)

''किसी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन ने किया और मैं...''
राम्या ने कहा ''किसी भी फिल्म ने यहां अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और मैं पहले से ही तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की जानीमानी अभिनेत्री थी. इसलिए मुझमें उस उद्योग को छोड़कर हिंदी सिनेमा में अपनी लड़ाई लड़ने की हिम्मत नहीं थी. एक खास फिल्म उद्योग में ज्यादा से ज्यादा फिल्में करने के लिए, आपको एक सफल फिल्म की जरूरत होती है. दुर्भाग्य से हिंदी में ऐसा नहीं हुआ और मैं तेलुगु फिल्में करने में सहज महसूस करती हूं.''

आपको बता दें कि कृष्णन की दक्षिण की कुछ प्रसिद्ध फिल्में हैं जिनमें “अल्लारी प्रियुडु” (तेलुगु), “पद्यप्पा” (तमिल), “स्वीटी नन्ना जोड़ी” (कन्नड़), “बाहुबली” और “बाहुबली 2” (तेलुगु) और “सुपर डीलक्स” (तमिल) शामिल हैं. कृष्णन का कहना है कि वो अलग-अलग फिल्मों में काम देने के लिए दक्षिण के फिल्म निर्माताओं की आभारी हैं. उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि मुझे कमल हासन की फिल्म 'पंचतंत्रम' जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला.''

जब डिप्रेशन के दौरान दीपिका पादुकोण को आते थे सुसाइड करने के खयाल, मां ने की थी मदद

जब Salman Khan के गाने 'ओ ओ जाने जाना' पर जमकर नाचे अभिषेक बच्चन, यूज़र्स ने किए थे ऐसे कमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget