एक्सप्लोरर

Leela Mishra Biography: लीला मिश्रा ने फिल्मों में काम करने से पहले रखी थी ये शर्त, कभी नहीं किए रोमांटिक सीन

Leela Mishra Biography: हिंदी फिल्म जगत की फेमस मौसी की बात करें तो सबसे पहले जहन में याद आती है फिल्म शोले की मौसी जी का वह रूप जो सबसे ज्यादा फेमस है.

Bollywood Actress Leela Mishra Biography -  फिल्म शोले का एक फेमस सीन तो याद ही होगा जब वीरू पानी की टंकी पर खड़े होकर (फिल्म शोले धर्मेंद्र) बसंती (हेमा मालिनी) से शादी के लिए मौसी जी से पूछता है. यह सीन भला कौन भूल सकता है. ये मौसी और कोई नहीं बल्कि ये है बॉलीवुड एक्ट्रेस लीला मिश्रा. लीली मिश्रा को आपने कभी मां, मौसी, चाची, मामी और नानी के रोल करते हुए फिल्मों में जरूर देखा होगा, लेकिन सबसे ज्यादा उन्हें लोग उनके असली नाम से कम फिल्म शोले की मौसी जी के नाम से ज्यादा पहचानते है. बहुत ही कम लोग इस बेहतरीन अदाकारा के जीवन और फिल्मों से जुड़ी बातें जानते है. 5 दशकों तक 200 से भी ज्यादा फिल्मों में अभिनय करने वाली लीला ने कभी फिल्में नहीं देखी क्योंकि उनका मानना था कि टिकटों और टैक्सी पर पैसा खर्च करना फिजूल है. इससे अच्छा तो वह घर पर रामायण का पाठ करना ज्यादा पसंद करेंगी. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया. जिसमें शामिल हैं 1975 में आई फिल्म शोले, दिल से मिले दिल, गीत गाता चल, नदिया के पार, अबोध. नानी मां के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला.

फिल्मों में अभिनय

फिल्म में लीला जो भी किरदार निभाती उसमें जान फूंक देती. तेज तरार्र डायलॉग, उनके बोलने का स्टाइल और बोलते वक्त चेहरे के हावभाव का अंदाज लोगों के दिलों में घर कर गया. लीला ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय किया. जब लीला पहली बार फिल्म के सेट पर पहुंची, तब उन्होंने सिर पर पल्लू ले रखा था, वह बिल्कुल गांव की देसी अंदाज में सेट पर पहुंची. आगे जाकर सिर पर पल्लू ही उनका सिग्नेचर स्टाइल बन गया. वह फिल्मों में काम जरूर करती थी, लेकिन वह ज्यादातर स्टार्स को पहचानती तक नहीं थी, एक बार तो एक फिल्म के सेट पर जब वह काका यानी की राजेश खन्ना के साथ अभिनय कर रही थी, तब उन्हें यह नहीं मालूम था कि जिनके साथ फिल्म में वह एक्टिंग कर रही है वह उस समय के सुपरस्टार राजेश खन्ना है. लीला अपने काम से काम रखती थीं.

लीला की पर्सनल लाइफ

लीला का जन्म 1 जनवरी 1908 में आगरा की जमींदार फैमिली में हुआ. लीला की पढ़ाई लिखाई नहीं हुई इसलिए उनके मां-बाप ने जल्द ही उनकी शादी मात्र 12 साल की उम्र में ही कर दी थी. उनके पति का नाम रामप्रसाद मिश्र था और 18 साल की आयु में वह दो बच्चों की मां भी बन चुकी थी. लीला भले ही रूढ़ीवादी फैमिली से संबंध रखती थी, लेकिन उनके पति रामप्रसाद आजाद ख्यालों वाले व्यक्ति थे. उनका अक्सर मुंबई में आना जाना होता रहता था. वह सिनेमा को काफी पसंद करते थे, इसलिए उन्हें जब भी मौका मिलता वह कई फिल्मों में साइलेंट रोल्स किया करते थे. ऑर्थोडोक्स फैमिली से नाता रखने वाली लीला शुरू से ही काफी धार्मिक ख्यालों वाली रही है. एक बार की बात है जब रामप्रसाद के एक मित्र मामा सिंदे उनके घर गए तब उन्होंने लीला को पहली बार देखते ही कह दिया कि इन्हें फिल्मों में काम करना चाहिए लेकिन लीला ने उनकी इस बात को साफ मानने से इंकार कर दिया. ऐसे में जब उनके पति ने उनको फिल्मों में काम करने के लिए समझाया तब वह फिल्मों में काम करने के लिए राजी हुई.

फिल्मी सफर

1936 में आई एक फिल्म 'सति सिलोचना' में दोनों (लीला और उनके पति रामप्रसाद) ने एक साथ काम किया. इस फिल्म के लिए रामप्रसाद को एक महीने के 150 रुपए मिलते थे, जबकि लीला को इस फिल्म में एक महिने के पूरे 500 रुपए मिलते थे. लीला को रामप्रसाद से दोगुने रुपया इसलिए मिलता करता था, क्योंकि उन दिनों फिल्मों में फीमेल कलाकार कम होती थीं. उन्होंने 'चित्रलेखा', 'रामबाण', 'शीशमहल', 'अवारा', 'दाग', 'प्यासा', 'लावंती', 'लीडर', 'बहु बेगम' और 'अमर प्रेम' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया.

फिल्म में काम करने की शर्त

लीला की फिल्मों में काम करने की बस दो शर्तें थी पहली ये कि वो किसी भी फिल्म में रोमांटिक रोल्स नहीं करेगी और दूसरी शर्त ये कि वह कभी भी अपने सिर का पल्लू नहीं उतारेंगी. लीला को ये देखकर हैरानी होती थी कि फिल्मों में हीरो के साथ इंटीमेट सीन्स करने को फिल्म की डिमांड कहा जाता था. लीला ने फिल्मों में रोमांटिक सीन्स करने से साफ इंकार कर दिया. उन्होंने कई रोमांटिक फिल्मों में लीड रोल के तौर पर काम करने के लिए मना कर दिया.

अंदाज

उनका अनोखा अंदाज़ और डायलॉग बोलने का तरीका लोगों को खूब पसंद आया. फिल्म जय मां संतोषी में उनके अभिनय कि लिए उन्हें खूब सराहा गया. इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला. लीला ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा भोजपुरी फिल्मों में भी अभिनय किया. 80 साल की उम्र में हॉर्टअटैक की वजह से उनका निधन हो गया. अपनी बेहतरीन अदाकारी से हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी.

ये भी पढ़ें: Amrish Puri Birthday: बॉलीवुड में हीरो बनने आए थे अमरीश पुरी, अपने ही भाई ने काम देने से कर दिया था इनकार

Anil Kapoor ने इस सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्म को कर दिया था मना, अब बताई इस फैसले के पीछे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing Case LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला, क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर की गई जांच, पुलिस को मिली शूटर्स की बाइक
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला, क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर की गई जांच, पुलिस को मिली शूटर्स की बाइक
हमले से पहले फुटबॉल मैच खेल रहे थे टाइगर श्रॉफ, करणवीर मेहरा बोले- मैंने वहां खून देखा
हमले से पहले फुटबॉल मैच खेल रहे थे टाइगर श्रॉफ, करणवीर मेहरा बोले- मैंने वहां खून देखा
टाइगर श्रॉफ, सलमान खान से गुलशन कुमार तक, कब-कब अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आए सितारे
गुलशन कुमार से लेकर टाइगर श्रॉफ तक, जब-जब अटैक से थर्राया बॉलीवुड
'लोग मुझे बेडरूम दिखाते थे', कास्टिंग काउच पर राखी सावंत का बड़ा खुलासा
'लोग मुझे बेडरूम दिखाते थे', कास्टिंग काउच पर राखी सावंत का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget