एक्सप्लोरर

नया दावा- श्रीदेवी को बाथटब में बेसुध बोनी कपूर ने नहीं, होटल स्टाफ ने पाया

होटल का स्टाफ दरवाज़ा तोड़कर अंदर घुसा तो श्रीदेवी को बाथरूम के फ्लोर पर पाया. उस वक्त रात के करीब 11 बज रहे थे. उनकी नब्ज़ चल रही थी.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी की मौत कैसे हुई, इसे लेकर कई तरह की रिपोर्ट आ रही हैं. अब इस मामले में नई जानकारी बॉलीवुड की वेबसाइट पिंकविला डॉट कॉम ने दी है. इस वेबसाइट ने दावा किया है कि 24 फरवरी को जबह श्रीदेवी की मौत हुई उस समय उनके पति बोनी कपूर कमरे में नहीं थे. 24 फरवरी को बोनी कपूर ने नहीं बल्कि होटल के स्टाफ ने श्रीदेवी को बेसुध पाया था. जब होटल के स्टाफ ने कई बार कमरे की घंटी बजाई तो अंदर से कोई रिस्पॉंस नहीं आया. होटल का स्टाफ दरवाज़ा तोड़कर अंदर घुसा तो श्रीदेवी को बाथरूम के फ्लोर पर पाया. उस वक्त रात के करीब 11 बज रहे थे. उनकी नब्ज़ चल रही थी. होटल का स्टाफ उन्हें राशिद अस्पताल लेकर गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

वहीं, दूसरी जानकारी ये है कि श्रीदेवी दुबई में अपनी पेंटिंग्स के एक ऑक्शन के लिए रुकी हुई थी. साथ ही आपको ये भी बता दें कि सिर्फ पिंकविला ने ही नहीं बल्कि कई वेबसाइटों ने होटल में श्रीदेवी के अकेले होने का दावा किया है.

जानिए- मौत से पहले श्रीदेवी के आखिरी 30 मिनट की कहानी

Antara Marwah❤️❤️????????

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on

आपको बता दें कि इससे पहले परिवार के एक करीबी सूत्र के हवाले से UAE के अखबार 'खलीज टाइम्स' ने लिखा है कि बोनी मुंबई से शाम करीब 5.30 बजे जुमेरा एमिरेट्स टॉवर्स होटल में श्रीदेवी के कमरे में उन्हें डिनर डेट के लिए सरप्राइज देने पहुंचे थे. बोनी ने उन्हें जगाया और दोनों ने करीब 15 मिनट तक बात की. इसके बाद श्रीदेवी बाथरूम में गईं। 15 मिनट बीत जाने के बाद जब श्रीदेवी बाहर नहीं आईं तो बोनी ने दरवाजा खटखटाया.

श्रीदेवी की मौत: जानिए उस रात दुबई के होटल में कब, कैसे और क्या हुआ

सूत्र के अनुसार, जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो बोनी ने ताकत लगाकार दरवाजा खोला और देखा कि श्रीदेवी पानी से भरे बाथटब में बेहोश पड़ी हैं. उन्होंने कहा, "बोनी ने उन्हें उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठीं तो उन्होंने अपने एक मित्र को बुलाया। उसके बाद उन्होंने करीब 9 बजे पुलिस को सूचना दी."

मनमोहन शेट्टी की बर्थडे पार्टी अटेंड करने के लिए श्रीदेवी को अकेले छोड़ दुबई से मुंबई वापस लौटे थे बोनी कपूर

पुलिस और चिकित्सक कमरे में पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. श्रीदेवी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जनरल डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन ले जाया गया. श्रीदेवी, बोनी और उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर अपने भतीजे अभिनेता मोहित मारवाह की शादी का जश्न मनाने के लिए पिछले सप्ताह रास अल खैमाह गए थे. बोनी शादी के बाद मुंबई वापस लौट आए थे, लेकिन फिर वह अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए दोबारा दुबई पहुंचे थे. पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया रविवार शाम को पूरी हो गई और शव को सोमवार को एक निजी विमान से मुंबई वापस लाए जाने की उम्मीद है.

 

यह भी पढ़ें- श्रीदेवी के निधन की खबर सुनते ही अनिल कपूर के घर पहुंचे दोस्त और रिश्तेदार UAE के अखबार खलीज टाइम्स का दावा, ‘बाथटब में बेसुध गिरी पड़ी हुई थीं श्रीदेवी’ मरने से पहले श्रीदेवी ने जाहिर की थी ये इच्छा, आखिरी ख्वाहिश पूरी करने में लगा परिवार डांस के चक्कर में एक्टर बन गई थी श्रीदेवी, ये हैं उनके बेस्ट डांस Songs अर्जुन और जाह्न्वी के बीच ये कैसा संयोग, पहली फिल्म आने से पहले हुआ मां का निधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget