एक्सप्लोरर

लेडी गागा ने संस्कृत में ट्वीट कर यूजर्स को किया हैरान, फैंस बोले- हिंदू धर्म में स्वागत है

रॉकस्टार लेडी गागा ने हाल ही में संस्कृत में ऐसा ट्वीट किया है कि भारतीय फैंस उनके खूब प्रशंसा कर रहे हैं. साथ ही हिंदू धर्म में भी स्वागत करने लगे हैं.

रॉकस्टार लेडी गागा हाल ही में एक म्यूजिक कंसर्ट के दौरान गिरने से चोटिल हो गई थीं. अब अपने एक ट्वीट के कारण लेडी गागा लाइमलाइट में आ गई हैं. दरअसल, उन्होंने इस ट्वीट से अपने भारतीय प्रशंसकों को हैरान कर दिया है. लेडी गागा ने ये ट्वीट संस्कृत में किया है. एक विदेशी रॉकस्टार के यूं संस्कृत में ट्वीट करने से हर कोई हैरान है. फैंस उनके इस ट्वीट का काफी प्रशांसा कर रहे हैं.

ट्वीट की बात करें तो गागा ने रविवार को ट्विटर पर पोस्ट किया, "लोक: समस्ता: सुखिनो भवन्तु." जानकारी के लिए आपको बता दें कि संस्कृत के इस मंत्र में दुनिया के प्रति प्रेम और खुशी की भावना शामिल है. सरल शब्दों में, इसका अर्थ है, "सभी प्राणी हर जगह स्वतंत्र और खुश रहें."

ऑनलाइन पोस्ट करने के बाद से ही गागा का यह ट्वीट वायरल हो गया है. कुछ ने उनसे पूछा है कि उनकी अगली एलबम का इससे कुछ लेना देना है, वहीं कुछ ने उनका हिंदू धर्म में स्वागत किया है. इसके अलावा लोगों ने उन्हें जल्दी ठीक होने के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं.

एक यूजर ने लिखा, "जस्ट ब्यूटिफुल." दूसने ने लिखा, "कंटिन्यू टू हील मॉम."

अन्य यूजर ने लिखा, "संस्कृत मंत्र वाला लेडी गागा का ट्वीट देखकर अच्छा लगा, यह दुनिया के प्रति प्यार और खुशी प्रसारित करता है."

वर्ष 2011 में ग्रेटर नोएडा में फॉर्मूला 1 के बाद एक पार्टी में लेडी गागा ने प्रदर्शन किया था. उस समय टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक साक्षात्कार में, उन्होंने कहा था कि कैसे उन्हें भारतीय महिलाओं से प्रेरणा मिली.

उन्होंने उस समय कहा था, "मैं भारतीय महिलाओं से बेहद प्रभावित हूं. जिस प्रकार से भारतीय महिलाएं अपनी देखभाल करती है, मुझे यह पसंद हैं. विशेष तौर पर उनकी आंखे बेहद खूबसूरत हैं."

गागा ने कहा, "जब मैंने 'बॉर्न दिस वे' लिखा और मैंने साक्षात्कार देना शुरू किया, विशेष रूप से भारतीय पत्रकारों के साथ साक्षात्कार मैंने पुनर्जन्म के बारे में बात की और वे कहते थे कि पुनर्जन्म भारतीय संस्कृति का एक बड़ा हिस्सा है." आपको बता दें कि लेडी गागा अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' करेगी बंपर ओपनिंग? 'द ओडिसी' के उड़ा देगी परखच्चे, जानें- प्रीडिक्शन
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' करेगी बंपर ओपनिंग? 'द ओडिसी' के उड़ा देगी परखच्चे, जानें- प्रीडिक्शन
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अगस्त में नई फिल्मों की बाढ़, 'बंटवारा 1947' से 'टॉक्सिक' तक रिलीज होंगी ये 8 बड़ी फिल्में
अगस्त में नई फिल्मों की बाढ़, 'बंटवारा 1947' से 'टॉक्सिक' तक रिलीज होंगी ये 8 बड़ी फिल्में
इम्तियाज अली की नई फिल्म में फिर दिखेगी शरवरी-वेदांग रैना की जोडी, जानें-कब से शुरू होगी शूटिंग
इम्तियाज अली की नई फिल्म में फिर साथ दिखेंगे शरवरी-वेदांग रैना, इसी साल शुरू होगी शूटिंग

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget