एक्सप्लोरर

6 साल तक शादीशुदा कुमार सानू संग रिलेशनशिप में थीं एक्ट्रेस, बोलीं- सिंगर की पत्नी ने हॉकी स्टिक से हमला किया था

कुनिका सदानंद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कुमार सानू के साथ अपनी डेटिंग लाइफ पर बात की. उन्होंने इस दौरान कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं.

हिंदी फिल्मों में ज्यादातर निगेटिव किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कुनिका सदानंद इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. कुनिका ने ‘हम साथ-साथ हैं’, तलाश, खिलाड़ी, मोहरा, बेटा जैसी फिल्मों में काम किया है. एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कुमार सानू के साथ अपनी डेटिंग लाइफ पर बात की. उन्होंने इस दौरान कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं.

कैसे हुई रिश्ते की शुरुआत?

कुनिका ने बताया कि कुमार सानू की पत्नी उनसे अच्छा व्यवहार नहीं करती थीं. एक भावुक पल को याद करते हुए कुनिका ने कहा, "एक बार डिनर के दौरान सानू ने बहुत ज्यादा शराब पी ली और जोर-जोर से रोने लगे. वे होटल की खिड़की से कूदने की कोशिश कर रहे थे. उस समय उनकी बहन, भतीजे और मैंने मिलकर उन्हें संभाला. वे बहुत दुखी थे क्योंकि न तो वे शादी खत्म करना चाहते थे और न ही बच्चों से दूर होना चाहते थे. उसी दिन मैंने उन्हें समझाया कि उन्हें अपने काम और बच्चों की जिम्मेदारी निभानी चाहिए."

6 साल तक किया डेट

कुमार सानू के साथ अपने रिलेशनशिप पर और डिटेल साझा करते हुए कुनिका ने बताया कि वे सिंगर से ऊटी में एक शूटिंग के दौरान मिली थीं. तब गायक अपनी बहन और भतीजे के साथ हिल स्टेशन पर छुट्टियां मनाने आए थे. वहां मुलाकात के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए. कुनिका ने यह भी खुलासा किया की दोनों ने करीब 6 सील तक एक दूसरे को डेट किया.

सिंगर की पत्नी ने किया था हमला

एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया कि जब कुमार सानू की पत्नी रीता भट्टाचार्य को इस अफेयर का पता लगा, तो उन्होंने उनकी गाड़ी पर हॉकी स्टिक से हमला किया था, जिसमें वो बाल-बाल बची थीं.

एक्ट्रेस का फिल्मी करियर

कुनिका सदानंद का फिल्मी करियर 1980 के दशक के आखिर में शुरू हुआ था. उन्होंने मॉडलिंग से शुरुआत की और उसके बाद फिल्मों और टीवी शो की ओर रुख किया. उनका पहला बड़ा ब्रेक फिल्म कब्रस्तान 1988 से मिला. इसके बाद वे कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आईं, जैसे बेटा, खुदा गवाह, गुमराह, राजा हिंदुस्तानी, यस बॉस आदि. कुनिका को ज़्यादातर वैंप और निगेटिव रोल के लिए पहचाना गया. उनकी तेज़ आवाज़ और डायलॉग डिलीवरी ने उन्हें खास पहचान दिलाई.

बिग बॉस 19 में नजर आएंगी कुनिका

कई हिट फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद अब रियलिटी शो की दुनिया में कदम रख रही हैं. वे सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीज़न में उनका सफर दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प रहने वाला है क्योंकि वे अपने बेबाक और स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी के लिए जानी जाती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 5 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 5 बजे तक का कलेक्शन
Dada: राजकुमार राव या सौरव गांगुली...जानिए दोनों दिग्गजों में कौन हैं ज्यादा अमीर?
राजकुमार राव या सौरव गांगुली...जानिए दोनों दिग्गजों में कौन हैं ज्यादा अमीर?
Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'डोनाल्ड ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं, लेकिन...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत दोसांझ की दो टूक
'ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत की दो टूक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget