एक्सप्लोरर

'हम इतनी जल्दी क्यों रिएक्ट करते हैं', 'धुरंधर 2' की सक्सेस पर बोलीं कुब्रा सैत

Kubbra Sait Interview: 'धुरंधर 2' फिल्म ने रिलीज के साथ ही भौकाल मचा दिया है. इस पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि ये कोई सिनेमा का बदलाव नहीं है.

बॉलीवुड में इन दिनों 'धुरंधर 2' की आंधी आई हुई है, जिसने अपने आगे किसी को भी टिकने नहीं दिया है. इस फिल्म की हर कोई तारीफ कर रहा है. हाल ही में 'संकल्प' वेब सीरीज में नजर आ रहीं एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने भी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कुब्रा ने इस फिल्म को साधारण फिल्म की तरह लेने की बात की है. उन्होंने कहा है कि अच्छी फिल्म है तो इसे एंजॉय करें और साधारण फिल्म की तरह ही लें.

कुब्रा ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ
हाल ही में एबीपी न्यूज ने एक्ट्रेस कुब्रा सैत के साथ बातचीत की है. इस दौरान जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है 'धुरंधर' के बाद सिनेमा में बदलाव आ गया है, तो इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, 'नहीं, अभी तक कुछ अच्छा होता है तो हमको बदलाव चाहिए, कुछ अच्छा होता है, जरा कुछ नया चाहिए. यार हम इतना जल्दी क्यों रिएक्टर करते हैं किसी चीज के लिए. अच्छी फिल्म है, तो इसे अच्छी फिल्म कहो, पैसे कमाए, तो बोलो कि पैसे कमाए हैं. रणवीर सिंह की एक्टिंग इतनी बेहतरीन है, राकेश बेदी जो पिछल 50 सालों में से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं आज उभरकर आए हैं. मुझे नहीं लगता कि ये एक वक्त या एक मूमेंट का चेंज है'.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kubbra Sait (@kubbrasait)

'ये पूरी टीम का विश्वास है'
कुब्रा ने आगे फिल्म की पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि धुरंधर जो ऐसी फिल्म बनी है ये एक पूरी टीम का विश्वास है, उस कहानी में और ये विश्वासकभी नहीं टूट सकता. ये एक ही फिल्म बनाई है इन लोगों ने, अगर इसकी वजह से हमारी सिनेमाज वापस से चलने लगे हैं, अगर इसकी वजह से हमें बड़ी फिल्में बनाने का वापस से मौका मिला है, तो हमें बनानी चाहिए बड़ी फिल्में. ऐसा नहीं है कि कोई ऐसा कुछ आ गया है तो कुछ बदल गया है'.

'एनिमल' और 'लापता लेडीज' से भी आया बदलाव
इतना ही नहीं कुब्रा ने आगे और भी फिल्मों का उदाहरण दिया है, उन्होंने कहा, 'ऐसे तो एनिमल भी आई थी, वैसे तो उरी भी आई थी, फिल्में लोगों को एक सेंटिमेंट शेयर करवाती हैं. और जितना हो सके हम उस एक्सपीरियंस को सच्चे दिल से महसूस कर सकें. लापता लेडीज भी आई थी स्मॉल सिंपल सी कहानी, उसने भी लोगों को किसी ना किसी क्षेत्र में कुछ ना कुछ महसूस करवाया ही होगा, तो मेरा पॉइंट है कि अच्छी फिल्म हो चाहे धुरंधर या लापता लेडीज, उसे उतारो थिएटर में. मेरा पॉइंट है आप अच्छी फिल्में बनाओ, लोग देखेंगें'.

बता दें कि कुब्रा इन दिनों 'संकल्प' वेब सीरीज में नजर आ रही हैं. ये सीरीज प्राइम वीडियो पर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई है. इस सीरीज में नाना पाटेकर, संजय कपूर, मोहम्मद जीशान अय्युब, नीरज काबी जैसे कई सितारे नजर आ रहे हैं. सीरीज में कुब्रा ने एक कॉप का कैरेक्टर प्ले किया है. वर्दी में कुब्रा वाकई बहुत जंच रही हैं.

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस और यूटिलिटी विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके अलावा इन्होंने लंबे समय तक एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी लिखा है. लिखने के साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके पास और कोई काम नहीं है?' क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, 8 बजे तक 32 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, 8 बजे तक 32 करोड़ के हुई पार
'मुझे सिर्फ क्रेडिट चाहिए था, पैसे नहीं...', 'OMG 2' कॉन्ट्रोवर्सी पर परेश रावल का बड़ा बयान
'मुझे सिर्फ क्रेडिट चाहिए था, पैसे नहीं...', 'OMG 2' कॉन्ट्रोवर्सी पर परेश रावल का बड़ा बयान

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget