एक्सप्लोरर

अभिनेत्री बनूंगी, कभी सोचा न था: कृति सेनन

नई दिल्ली: अभिनेत्री कृति सेनन को बॉलीवुड में कदम रखे महज दो साल ही हुए हैं और वह सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ भी काम कर चुकी हैं. उनका कहना है कि उन्होंने अभिनेत्री बनने के बारे में कभी सोचा नहीं था.

फिल्म 'हीरोपंती' से साल 2014 में फिल्मी दुनिया में दस्तक देने वाली अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्मों 'राबता' और 'बरेली की बर्फी' में नजर आएंगी. महज दो साल में चार फिल्में मिलने पर कैसा महसूस होता है, पूछे जाने पर अभिनेत्री ने बताया, "बिल्कुल, वास्तव में बहुत अच्छा लगता है, खासकर तब जब मैं फिल्मी परिवार से नहीं हूं और मैं फिल्म उद्योग से भी संबंध नहीं रखती हूं. मैंने इससे पहले कभी भी अभिनेत्री बनने के बारे में नहीं सोचा था. यह बस धीरे-धीरे हो गया." वह यहां अपने लेबल मिस टेकन के तहत किस-कीप इट स्टाइलिश सेल को लांच करने आई थीं. कीर्ति (27) को लगता है कि उनकी किस्मत में अभिनेत्री ही बनना लिखा था. बॉलीवुड में आने से पहले वह मॉडलिंग करती थीं. उन्होंने कहा कि कलाकार के रूप में मॉडलिंग से उन्हें कोई मदद नहीं मिली, लेकिन कैमरे के सामने काम करने में उन्हें जरूर इससे मदद मिली है. अभिनेत्री इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री ले चुकी हैं. उन्होंने कहा कि इंजीनियर के रूप में काम करने में उन्हें ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी, इसलिए उन्होंने बॉलीवुड का रुख कर लिया. फिल्म 'राबता' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर रहीं कीर्ति फिल्म के बारे में कहती हैं कि यह सपनों, प्यार और किस्मत के बारे में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने दूसरे शनिवार को गाढ़े झंडे, फिल्म ने 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने दूसरे शनिवार को गाढ़े झंडे, फिल्म ने 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget