एक्सप्लोरर

Bell Bottom Critics Review: अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म के बारे में क्या कहते हैं क्रिटिक्स, जानिए

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'बेल बॉटम' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. फ़िल्म क्रिटिक ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. फिल्म में कई बड़े एक्टर्स ने काम किया है.

Bell Bottom Critics Review: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'बेल बॉटम' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. कोरोना वायरस महामारी की वजह से लंबे समय थिएटर बंद थे. यह पहली ऐसी फिल्म है, जो कोविड-19 के बाद बड़े पर्दे पर नजर आ रही है. पहले दिन फिल्म को लेकर दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आई. वहीं, फ़िल्म क्रिटिक ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

जैकी भगनानी और निखिल आडवाणी के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी यह फिल्म 1600 से अधिक स्क्रीनों पर रिलीज हुई है, जिसमें विदेशों में 225+ स्क्रीन शामिल हैं. यह यूएस में 75 स्क्रीन्स, यूके में 50+ और कनाडा में 25 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म की कहानी 1984 के एक हाईजैकिंग की घटना पर सेट की गई है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा आदिल हुसैन, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता और वाणी कपूर जैसे कई सितारे शामिल हैं. 

तरन आदर्श ने की फिल्म की समीक्षा

तरन आदर्श ने फिल्म को 4 स्टार देते हुए लिखा है कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर देखने योग्य है. फिल्म का दूसरा भाग और ज्यादा दिलचस्प है. उन्होंने रंजीत तिवारी के डायरेक्शन की भी जमकर तारीफ़ की. उन्होंने फिल्म में वाणी कपूर और अक्षय कुमार की एक्टिंग की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि अक्षय एक बार फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खड़े उतरे. 

टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने किया रिव्यू

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट ने फिल्म को पांच में से 3.5 स्टार दिया है. फिल्म के डायरेक्शन को 5 में से 3.5 स्टार, डायलॉग को 3 स्टार, स्क्रीन प्ले को 3.5 स्टार और विजुअल अपील को 3.5 स्टार मिले हैं. 

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड ने दिए 4 स्टार

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड ने फिल्म को 5 में से 4 स्टार दिए हैं. वहीं, अक्षय कुमार और वाणी कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई है. फिल्म के डायरेक्शन की भी तारीफ हुई है. 

उमेश पनवानी ने कही ये बात 

उमेश पनवानी ने लिखा कि यह फिल्म कम से कम 160 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. जैसे जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, वैसे वैसे और ज्यादा रोचक बनती जाती है. फिल्म में काम कर रहे स्टार्स ने बखूबी काम किया है. सभी ने अपना बेस्ट दिया है. उन्होंने कहा कि फिल्म का गाना भी लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

एक्टिंग में हर एंगल से परफेक्ट है फिल्म

बता दें कि एक्टिंग में फिल्म हर एंगल से परफेक्ट साबित होती हैं. ट्रेलर की ही तरह फिल्म में भी लारा दत्ता ने अपनी एक्टिंग से एक नया बेंचमार्क बना दिया है. इसके साथ ही अक्षय कुमार ने भी एक्शन सीक्वेंस को काफी परफेक्शन के साथ फिल्माया है. आदिल हुसैन, अनिरुद्ध दवे, वाणी कपूर और हुमा कुरैशी ने भी फिल्म में मंजी हुई एक्टिंग की है. वाणी का भले ही स्क्रीन टाइम छोटा है, लेकिन उनके किरदार और एक्टिंग को आप बिना नोटिस किए नहीं छोड़ पाएंगे. वहीं, हुमा कुरैशी भी अपने शानदार किरदार में नजर आईं.

 

ये भी पढ़ें :-

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah: नाश्ते का न्योता देना पड़ा भारी, जेठालाल और मेहता साहब को नसीब नहीं हुआ जलेबी-फाफड़ा, दूसरों को खाते देख चलाना पड़ा काम

Vikram Batra के शहीद होने के बाद उनकी विधवा की तरह जीवन काट रहीं Dimple Cheema के बारे में Kiara Advani ने कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास? चौथे दिन 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास? 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय कुमार के प्यार में थीं पागल!
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय के प्यार में थीं पागल!
अमिताभ की फिल्म से डेब्यू, फिर अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
'जेलर 2' ने किया बड़ा कमाल, रजनीकांत की ही 2.0 का तोड़ा रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में बनी तमिल की नंबर 1 फिल्म
'जेलर 2' ने 12वें दिन तोड़ा 2.0 का रिकॉर्ड, तमिल की बनी नंबर 1 फिल्म

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget