एक्सप्लोरर

इश्क के दरिया में डूबकर फ़ना हो जाने वाले रोमियो की दास्तान, जानें...

नई दिल्ली : यूपी के जो लड़के, लड़कियों को परेशान करते रहे हैं उनको जो सजा आदित्यनाथ योगी की पुलिस दे रही है उसमें किसी को भी कोई एतराज नहीं है. सवाल सिर्फ रोमियो नाम के इस्तेमाल को लेकर है. लड़कियों को परेशान करने वालों की पहचान रोमियो क्यों? रोमियो शेक्सपियर के मशहूर नाटक रोमियो जूलियट का एक पात्र है.

कोई ये सवाल नहीं उठा रहा है कि लड़कियों की हिफाजत के लिए ऐसी मुहिम चलनी चाहिए. सवाल रोमियो नाम को लेकर है. रोमियो का न अतीत काला, न उस पर बदनामी का एक भी धब्बा. फिर क्यों मनचले का नाम और पहचान रोमियो होना चाहिए.

यूपी में एंटी रोमियो दल बनाकर योगी सरकार ने मनचले को रोमियो का नाम और पहचान दे दी है. मनचला है तो रोमियो ही होगा, इस पर सरकारी मुहर लग गई है. और तो और यूपी के राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर बैठे राम नाईक जैसे पुराने नेता भी कह रहे हैं कि विवाद खड़ा करना कतई ठीक नहीं है. रोमियों से लड़कियों को तकलीफ होती थी.

रोमियो ने तो अपनी जिंदगी में सिर्फ एक लड़की जूलियट को छुआ था जिससे वो बेइंतहां मोहब्बत करता था. जूलियट के लिए भी जिंदगी का मतलब ही रोमियो था.

रोमियो ने कभी किसी लड़की को नहीं छेड़ा. किसी और लड़की को बुरी नजर से नहीं ताका. किसी को भद्दे इशारे नहीं किए, भद्दी बात नहीं कही. रोमियो न तो आज है, न कल था. फिर भी शेक्सपियर का रोमियो हर रोज कहीं न कहीं किसी और के गुनाह की सजा पाता है.

जिस रोमियो को शेक्सपियर ने गढ़ा था वो तो निश्चल और पवित्र प्रेम का प्रतीक था. रोमियो ने कभी किसी महिला को बुरी नजर से देखा हो, फब्तियां कसी हो, किसी की अस्मत पर हाथ डाला हो, शेक्सपियर के रोमियो का इन सबसे दूर दूर तक नाता नहीं था. उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसे एक लड़की जिसका नाम जूलियट था से मोहब्बत हो गई थी.

शेक्सपियर के रोमियो की मोहब्बत एकतरफा नहीं थी. उसकी माशूका जूलियट भी रोमियो से बेइंतहां मोहब्बत करती थी. आगे कुछ और जानने या समझने से पहले एक बात गांठ बांध लीजिए कि रोमियो और जूलियट कोई ऐसे इंसान नहीं थे जो इसी पृथ्वी पर किसी देश में जन्म थे. रोमियो और जूलियट शुद्ध रूप से अंग्रेजी के मशहूर नाटककार विलियम शेक्सपियर की कल्पना के दो नाम हैं जिन्हें नाटक के दो किरदार के तौर पर पेश किया गया था.

प्यार, मोहब्बत और त्याग की रोशनाई से शेक्सपियर ने लिखा था रोमियो और जूलियट पर नाटक. ऐसी ट्रैजिक लव स्टोरी जिसकी हैप्पी एंडिंग शेक्सपियर ने अपने नाटक में नहीं की थी.

रोमियो और जूलियट की कहानी इटली के वेरोना की है. रोमियो और जूलियट के परिवारों में खानदानी दुश्मनी थी लेकिन खानदानी रंजिश से अनजान रोमियो और जूलियट एक दूसरे को दिल दे बैठे. कहा जाता है कि दोनों ने परिवारों को बताए बिना शादी भी कर ली थी. सुहाग रात से पहले रोमियो के हाथ से जूलियट के हाथों रिश्ते के भाई की हत्या हो जाती है. रोमियो को शहर छोड़ना पड़ता है.

उधर जूलियट पर परिवार वाले पर दूसरे लड़के पेरिस से शादी के लिए दबाव डालते हैं. परिवार को धोखा देने के लिए जूलियट नींद की दवा खा लेती है. परिवार वाले मरा समझ लेते हैं. लेकिन रोमियो जूलियट के प्लान से बेखबर था. रोमियो जब उसके पास लौटा तो उसे मरा हुआ समझ लिय़ा.

जूलियट के बिना रोमियो टूट चुका था. उससे रहा नहीं गया. उसने सोचा कि जूलियट के बिना क्या जीना. वो भी वहीं जाएगा जहां जूलियट गई है. रोमियो ने अपनी भी जान दे दी.

तब तक जूलियट की नींद टूट चुकी है लेकिन बहुत देर भी हो चुकी होती है. रोमियो को मरा देखकर जूलियट ने भी वही सोचा कि बिना रोमियो वो जीकर क्या करेगी.

एक दूसरे के दीवाने जूलियट और रोमियो एक दूसरे से बिछड़ने के गम में बारी बारी मौत को गले लगा लेते हैं. सिर्फ इस आस में साथ जी नहीं पाए तो क्या हुआ साथ मर तो सकते हैं.

बस इतनी ही कहानी है रोमियो और जूलियट की. इस कहानी में कहीं भी आपको रोमियो विलेन लगता है? लड़की को सताने वाला मनचला लगता है? क्या जूलियट को लेकर उसके मन में कहीं कोई गंदगी दिखती है?

सदियां गुजर रही हैं. पीढ़ियां बदल रही हैं लेकिन रोमियो और जूलियट के पाकीज मोहब्बत और त्याग की कहानी अमर है और न जाने कब तक अमर रहेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget