एक्सप्लोरर

ओम पुरी की फिल्म 'राम भजन जिंदाबाद' अब फरवरी में होगी रिलीज

मुंबई: ओम पुरी अभिनीत फिल्म 'राम भजन जिंदाबाद' अब 13 जनवरी की बजाय फरवरी में रिलीज होगी. फिल्म निर्माता खालिद किदवई ने यह जानकारी दी. ओम पुरी का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.

राष्ट्रीय पुरस्कार विजता अभिनेता को याद करते हुए उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए चौंकाने वाली खबर है. हमने फिल्म की रिलीज स्थगित कर दी है. 'राम भजन जिंदाबाद' फरवरी में रिलीज होगी. हम दो-तीन दिनों में आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा करेंगे."

किदवई ने कहा कि ओम पुरी इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में हैं. उन्होंने कहा, "उनका निधन इस उद्योग का बहुत बड़ा नुकसान है."

जीत गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म राजनीतिक मुद्दे पर आधारित हैं. फिल्म में कुलभूषण खरबंदा, सीमा आजमी, राम सेठी और श्वेता भारद्वाज जैसे सितारे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

इस फिल्म को एक पॉलिटिकल सटायर कह सकते हैं. यह एक ऐसे परिवार की कहानी है, जो गरीब है और हर गरीब की तरह उसके भी कुछ सपने हैं. इन सपनों को सच करने के लिए कैसे वह सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक स्कीम की आड़ लेना चाहता है, किस तरह से उस स्कीम का दुरुपयोग होता है, यह फिल्म इस बात को दिखाती है. किस स्कीम की बात फिल्म में की जा रही है? असल में यूपी सरकार ने कुछ साल पहले एक योजना शुरू की थी. अगर किसी दलित महिला के साथ रेप होता है, तो उसे नकद मुआवजा दिया जाएगा. फिर इस योजना के दुरुपयोग होने की खबरें आने लगी थीं और जैसा हमारे यहां होता है कि किसी भी मुआवजे का एक छोटा हिस्सा ही पीड़ित तक पहुंचता है. यह फिल्म इसी मुद्दे पर बनी है. इस फिल्म में रामभजन एक दिहाड़ी मजदूर है. वह चाहता है कि उसकी पत्नी उसका साथ दे, जिससे वह सरकार से मुआवजा ले सके, क्योंकि उसकी ख्वाहिश मजदूर से ठेकेदार बनने की है, वह चाहता है उसके पास भी मोटर साइकिल हो.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CA बनना चाहते थे सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य, एसडी बर्मन के फोन ने बदल दी लाइफ
CA बनना चाहते थे अभिजीत भट्टाचार्य, एसडी बर्मन के फोन ने बदल दी लाइफ
3-3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी, किस्से विनोद मेहरा के
विनोद मेहरा: 3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
एडवांस बुकिंग में आग उगल रही 'रामायण', 15 करोड़ के पार हुई कमाई, करीब 3 लाख टिकट बिके
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' की कमाई 15 करोड़ से ज्यादा, 3 लाख टिकट बिके

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget